फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun Case: आयुष और अहान के निर्मम कत्ल का खुला राज, लेकिन इन सवालों के अब तक नहीं मिले जवाब; पढ़ें

Fri, 22 Mar 2024 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Mar 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Secret Open of murder of Ayush and Ahaan but answers not found yet these question
Budaun Double Murder - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बृहस्पतिवार को बरेली में नाटकीय ढंग से समर्पण किया था। 


उसे दोपहर के समय बदायूं लाया गया। पुलिस की हिरासत में आने के बाद उससे पूछताछ की गई। जावेद ने खुद को निर्दोष बताया, जबकि साजिद को हत्यारा बताता रहा। जावेद ने बताया कि साजिद मानसिक रूप से बीमार रहता था। वह बच्चों से बेहद नफरत करता था। कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था।
 
Budaun Double Murder Case Secret Open of murder of Ayush and Ahaan but answers not found yet these question
जावेद से पूछताछ के बाद पुलिस ने जो खुलासा किया है और हत्याकांड की वजह बताई है, उससे परिजन संतुष्ट नहीं हैं। बच्चों के पिता विनोद कुमार, दादी मुन्नी देवी और मां संगीता का कहना है कि साजिद के मानसिक रूप से बीमार होने और बच्चों से नफरत करने की बात झूठी है। 


 
Budaun Double Murder Case Secret Open of murder of Ayush and Ahaan but answers not found yet these question
अगर वह मानसिक रूप से बीमार होता तो रोजाना तमाम बच्चों और लोगों के बाल कैसे काटता। वह बाल काटने के दौरान ही किसी की गर्दन उड़ा सकता था। इसके अलावा कई सवाल हैं, जो परिजनों के गले नहीं उतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Secret Open of murder of Ayush and Ahaan but answers not found yet these question
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक जावेद ने जो बताया है हम उसको क्रॉस चेक कर रहे हैं। निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू को खंगालेगी। सिर्फ बयानों से ही जांच पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Secret Open of murder of Ayush and Ahaan but answers not found yet these question
इन सवालों के नहीं मिले जवाब
- मानसिक बीमार था साजिद तो पहले कभी किसी पर क्यों नहीं किया हमला।
- आखिर मानसिक बीमार युवक से बाल कैसे कटवाते रहे लोग।
- मानसिक बीमार था साजिद, यह बात अब तक परिजनों ने क्यों नहीं बताई।
- पत्नी सना ने अपने बयान में क्यों नहीं बताई साजिद के मानसिक बीमार होने की बात।
- जब पत्नी नहीं थी गर्भवती थी तो किसलिए विनोद के घर रुपये लेने पहुंचा था साजिद।
- कॉल डिटेल का नहीं हुआ खुलासा, किस-किस से बात करते थे साजिद और जावेद।
- साजिद ने बच्चों को ही क्यों बनाया निशाना। शाम चार बजे दुकान बंद करके क्यों चला गया था साजिद।
- घटना वाले दिन साजिद और जावेद ने किस-किस से की थी मोबाइल फोन पर बात।
- चाकू खरीदना हत्याकांड की साजिश का हिस्सा था तो कब बनाया गया था हत्या का प्लान।
(एसएसपी का कहना है कि पुलिस अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सिर्फ वही बताया गया है तो जो जावेद से पूछताछ में सामने आया है)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed