{"_id":"64158d3958a15efe150a8cdb","slug":"amar-ujala-flower-exhibition-second-day-in-bareilly-2023-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुष्प प्रदर्शनी: फूलों की रंग-बिरंगी दुनिया में स्वागत है, अमर उजाला परिसर में सजी सतरंगी बगिया, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प प्रदर्शनी: फूलों की रंग-बिरंगी दुनिया में स्वागत है, अमर उजाला परिसर में सजी सतरंगी बगिया, तस्वीरें
रंग-बिरंगे फूलों से उठती मनभावन सुगंध, लोगों को लुभाते कट फ्लॉवर, बोनसाई और अन्य प्रजाति के पौधे। बरेली में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी अमर उजाला परिसर इसी तरह गुलजार है। फूलों की सुगंध से कोना-कोना महक रहा है। रंग-बिरंगे फूलों को देख आगंतुकों के चेहरे भी खुशी से खिल रहे हैं। पुष्प प्रदर्शनी में शनिवार सुबह 10 बजे से ही पुष्प प्रेमी पहुंचने लगे। पहले दिन 950 से अधिक प्रजातियां प्रदर्शनी में शामिल हुईं।
प्रकृति में बदलाव का एहसास सबसे पहले फूलों को होता है। वे अपनी खूबसूरती बिखेर कर इसका संदेश देते हैं। फूलों की यही रंगत जिंदगी को हर पल जिंदादिल तरीके से जीने का संदेश देती है। इस संदेश को शहवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला 17 से 19 मार्च तक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है।
2 of 7
पुष्प प्रदर्शनी 2023
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मुख्य अतिथि एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा और विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल पौधों की सराहना की। डॉ. अलका शर्मा ने इसे सुखद अनुभव बताया।
3 of 7
पुष्प प्रदर्शनी 2023
- फोटो : अमर उजाला
अलका शर्मा ने कहा कि प्रकृति के विभिन्न रंगों का सानिध्य बेहद सुकून भरा है। फूलों से ही जीवन में रंग और खुशबू है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने कहा कि प्रदर्शनी में मुस्कुराते फूल आंखों को सुकून दे रहे हैं। एक साथ इतने प्रजाति के फूलों को देखना सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पुष्प प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शहर के लोग अपने परिवार के साथ पुष्प प्रदर्शनी देखने पहुंचे। शहर की रहने वाली स्वाति अपनी बेटी को लेकर आईं। उन्होंने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी में आकर बहुत अच्छा लगा। स्कूली बच्चे भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
टॉय ट्रेन में बैठे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई इंतजाम हैं। परिसर में ही टॉय ट्रेन और मिकी माउस झूला लगा है। जिस पर बच्चे आनंद ले रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।