फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूलों से महका अमर उजाला का आंगन: तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, 950 से अधिक किस्मों के पौधे शामिल

Fri, 17 Mar 2023 10:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
three day flower exhibition Inauguration in Amar Ujala campus in bareilly
फूलों को निहारतीं एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और डीपीओ नीता अहिरवार - फोटो : अमर उजाला

बरेली में अमर उजाला कार्यालय का आंगन गुलों से गुलजार हो गया है। पूरा परिसर फूलों से महक रहा है। मौका तीन दिवसीय ‘पुष्प प्रदर्शनी 2023’ का। अमर उजाला परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें गार्डन, कट फ्लॉवर, सीजनल और बोंजाई श्रेणी के 950 से अधिक किस्मों के पौधे शामिल किए गए। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण विभिन्न किस्मों के आकर्षक फूलों के पौधे रहे। पहले दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दिनभर काफी संख्या में प्रदर्शनी शहर के पुष्प प्रेमियों का तांता लगा रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीनगला के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी देखी। छात्र-छात्राओं ने सभी किस्मों के फूलों को उत्साह पूर्वक देखा। फूलों की किस्मों से जुड़े सवाल भी शिक्षिकाओं से किए।

three day flower exhibition Inauguration in Amar Ujala campus in bareilly
पुष्प प्रदर्शनी देखतीं एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और डीपीओ नीता अहिरवार - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और विशिष्ट अतिथि डीपीओ नीता अहिरवार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल किए गए पौधों की काफी सराहना की। 
three day flower exhibition Inauguration in Amar Ujala campus in bareilly
एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा - फोटो : अमर उजाला
डॉ अलका शर्मा ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी में आना उनके लिए एक सुखद और यादगार अनुभव है। प्रकृति के विभिन्न रंगों का सानिध्य बेहद सुकून भरा है। फूलों से ही जीवन में रंग और खुशबू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
three day flower exhibition Inauguration in Amar Ujala campus in bareilly
डीपीओ नीता अहिरवार - फोटो : अमर उजाला
डीपीओ नीता अहिरवार ने कहा कि दिनभर की कार्यशैली में कागजों के बीच रहते-रहते यूं प्रदर्शनी में फूलों के बीच रहना आखों को सुकून देने वाला है। फूलों की इतनी सारी विविधता देखना और देखते रहना अद्भुत है। 
विज्ञापन
three day flower exhibition Inauguration in Amar Ujala campus in bareilly
पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इसके लिए जितनी सराहना इन फूलों की हो रही है, उतनी ही सराहना के पात्र हैं वो लोग जिन्होंने इन फूलों की देखभाल की है। पौधों का विशेष रख-रखाव और इनकी सुंदरता बहुत हद तक उन्हीं हाथों का कमाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed