बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करने के बाद आरोपी ओमवीर और उसके मामा नन्हें को जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस के खुलासे पर मृतक के परिवार ने सवाल उठाए। पुलिस का दावा है कि फिरौती के लिए अपहरण के बाद लेखपाल की हत्या की गई, जबकि परिवार कुछ और ही वजह बता रहा है। मृतक की मां मोरकली का कहना है कि वह कैसे मानें कि नाले से बरामद हुआ सिर का कंकाल उनके बेटे का ही है। उन्होंने डीएनए जांच कराने की मांग की है। उधर, लेखपाल हत्याकांड को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है।
बरेली लेखपाल हत्याकांड: अखिलेश बोले- भूमाफिया चला रहे यूपी सरकार, परिवार ने पुलिस के खुलासे पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2024 04:59 PM IST
सार
Bareilly News: लेखपाल हत्याकांड में पुलिस के खुलासे पर पीड़ित परिवार ने सवाल उठाए। कलक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर फिरौती के लिए हत्या की गई है तो उनके पास फिरौती की कॉल क्यों नहीं आई। परिजनों ने वारदात की वजह भूमि पैमाइश बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन