फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim Jamaat President Maulana Razvi praised PM Modi in Bareilly

बरेली: मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा- भारत का नाम पूरी दुनिया में किया रोशन

Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद दी। मौलाना ने पीएम मोदी के शासनकाल की प्रशंसा की। इसके साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हिदायत देने की सलाह भी दी। 

विज्ञापन
Muslim Jamaat President Maulana Razvi praised PM Modi in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। मौलाना ने पीएम मोदी को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हिदायत देने की सलाह भी दी है।  

विज्ञापन


मौलाना रजवी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की 145 करोड़ जनता के हितों का ध्यान रखेंगे। वे सभी वर्गों के लिए काम करते रहेंगे। रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम देशों के साथ भी अच्छे रिश्ते कायम किए हैं। इसी वजह से जब वे मुस्लिम देशों में जाते हैं, तो उनका जोरदार स्वागत होता है।
विज्ञापन


सामुदायिक सद्भाव पर जोर
रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हिदायत दें कि वह लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करें, ताकि सभी समुदाय के लोगों का भरोसा कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed