फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies due to wall collapses due to storm and rain in Bareilly

बरेली में आंधी-बारिश का कहर: दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत, दीवार गिरने से हुए हादसे, बच्ची गंभीर घायल

Thu, 17 Sep 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 17 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

बरेली जिले में बृहस्पतिवार सुबह आंधी-बारिश के दौरान सिरौली और सीबीगंज इलाके में दीवार गिरने से हादसे हो गए। इससे दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
woman dies due to wall collapses due to storm and rain in Bareilly
हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। आंधी से दीवार गिरने से हुए अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित तीन की जान चली गई। एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन




सिरौली इलाके के गांव अंजनी में आंधी-बारिश के दौरान प्रताप के मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में अपने घर के बाहर बैठी 52 वर्षीय सुदामा और उनकी पांच वर्षीय पोती रिया मलबे में दब गईं। सड़क पर खेल रहा राजाराम का आठ वर्षीय बेटा राजा भी मलबे में दब गया। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला। 
विज्ञापन


सुदामा को रामनगर अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। राजा के परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रिया को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस, तहसील और राजस्व टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

woman dies due to wall collapses due to storm and rain in Bareilly
दीवार गिरने से महिला की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीबीगंज में भी हुआ हादसा
सीबीगंज क्षेत्र के बल्लाकोठा गांव में भी एक दीवार गिरने से 25 वर्षीय गणेशी देवी की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा डालने गई थीं। तभी तेज आंधी चलने लगी और मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। परिवार में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- बरेली में फिर बदला मौसम: तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ और खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित
 

परिजनों पर दुख का पहाड़
गणेशी देवी के पति कृष्ण पाल औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। उनके दो पुत्र आयान (सात वर्ष), सुजान (ग्यारह माह) और एक पुत्री नंदनी (पांच वर्ष) हैं। इस हादसे से उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इंस्पेक्टर सीबीगंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

शहर के 12 फीडर प्रभावित 
शहर के करीब 12 फीडर आंधी-बारिश से प्रभावित हुए हैं। जिले में करीब 15 पोल और इतनी ही जगह पेड़ टूटने से सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ है। उपकेंद्रों में पानी भरने व तार टूटने से शहर समेत जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। किला क्षेत्र में स्वाले नगर में रोड पर बरसों पुराना पेड़ गिर गया है। इससे दिल्ली हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। 33 केवी मढ़ीनाथ की लाइन ब्रेकडाउन में होने के कारण उपकेंद्र से पोषित सभी पोषक बंद है। सप्लाई नॉर्मल होने में लगभग चार से पांच घंटे का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed