सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बुधवार को रमाला से खेकड़ा तक जनसंपर्क किया। रास्ते में दोनों के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। पांच घंटे देरी से पहुंचने के बाद भी समर्थक नेशनल हाईवे किनारे डटे रहे। किसी भी जगह अखिलेश व जयंत ने संबोधन नहीं किया। बस के अंदर से लोगों का अभिवादन करके आगे बढ़ते रहे।
UP Election 2022: अखिलेश व जयंत के रोड शो में उमड़ा हुजूम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, तस्वीरें
इसके बाद बागपत नगर में करीब दस बजे दोनों नेताओं के पहुंचने पर स्वागत किया गया। बागपत के बाद उनका काठा, खेकड़ा, मसूरी में स्वागत किया गया। बागपत के बाद दोनों लोनी के लिए रवाना हो गए।
तीनों प्रत्याशियों को भी विजय रथ में साथ रखा
बागपत की सीमा में प्रवेश करते ही अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने बागपत से गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद, छपरौली से प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार, बड़ौत से प्रत्याशी एडवोकेट जयवीर तोमर को अपने साथ विजय रथ में बैठाया। यह तीनों लोनी की सीमा तक उनके साथ विजय रथ में सवार रहे। इनके अलावा अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, जयकिशोर समेत कई अन्य नेता विजय रथ में सवार रहे।
नेशनल हाईवे पर भीड़ उमड़ने से लगा रहा जाम
अखिलेश यादव व जयंत सिंह का स्वागत करने के लिए उमड़ी भीड़ से जगह-जगह जाम लग गया। बड़ौत में घंटों तक पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका, जिससे सड़कें जाम हो गईं। जाम में घंटों तक वाहन फंसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर देर शाम तक जाम लगा रहा। नेशनल हाईवे पर अधिकतर जगह पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन यातायात व्यवस्था को भीड़ के कारण वह भी संभाल नहीं सके।
स्वागत में यह रहे मौजूद
पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, विश्वास चौधरी, अरुण तोमर उर्फ बोबी, संजीव मान, रामकुमार चेयरमैन, सतेंद्र प्रमुख, कर्नल ब्रह्म पाल सिंह, मास्टर सुरेश राणा, विकास प्रधान, रविंद्र मुखिया, मुनेश बरवाला, राजू सिरसली मौजूद रहे। बागपत में डॉ. शालिनी राकेश, शफीक सलमानी, विवेक वर्धन शर्मा, मास्टर नगेंद्र सिंह, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।