फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक: बाजार खुलने पर लौटी रौनक, ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का पहला दिन, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Jun 2021 04:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Jun 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Unlock in UP: first day markets open in Bijnor and Baghpat city and people is shopping and see photos
अनलॉक होने पर बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के जिलों में अनलॉक होने पर बाजारों में रौनक लौट आई है। पश्चिमी यूपी के बागपत और बिजनौर जिले में मंगलवार को बाजार खुले तो लोगों ने खरीदारी की। इन दोनों जिलों में कोरोना के 600 से कम सक्रिय मामले हैं।



बागपत में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद मंगलवार को पहले दिन व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई में जुटे रहे। ग्राहक भी अपेक्षा से काफी कम बाजार पहुंचे। कुछ दुकानों पर ही ग्राहकों को खरीदारी करते देखा गया। ज्यादातर व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। जिले में पिछले एक माह से कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद रहीं। अब हालात सुधरे और सक्रिय मामले 600 से नीचे पहुंच गए तो शासन ने जिले में दिन का कोरोना कर्फ्यू हटा दिया। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाजारों में काफी कम संख्या में ग्राहक पहुंचे। उनमें भी ज्यादातर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने वाले रहे।

Unlock in UP: first day markets open in Bijnor and Baghpat city and people is shopping and see photos
बागपत में खुले बाजार। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि सराफा, ऑटोमोबाइल और कपड़े की दुकानों पर ग्राहक नहीं दिखाई दिए। किराना की दुकान, जनरल स्टोर और मेडिकल स्टोर पर ही ग्राहकों की संख्या अधिक रही।

Unlock in UP: first day markets open in Bijnor and Baghpat city and people is shopping and see photos
बागपत में खुले बाजार। - फोटो : amar ujala

उधर, दिन का कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद पुलिस-प्रशासन भी गाइडलाइन का पालन कराने को मुस्तैद दिखाई दिया। पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग की। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock in UP: first day markets open in Bijnor and Baghpat city and people is shopping and see photos
बिजनौर में बाजार खुले। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जिले में भी मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू हट गया। इसके बाद दुकानें पहले की तरह खुली नजर आईं। बताया गया कि सुबह के समय व्यापारी अपनी दुकानों में सफाई करते दिखे। वहीं दुकानें खुलने के साथ ही बाजारों में ग्राहक भी पहुंचे। बाजार की बात करें तो दोपहर होते-होते सड़कों पर भीड़ नजर आई।

विज्ञापन
Unlock in UP: first day markets open in Bijnor and Baghpat city and people is shopping and see photos
बिजनौर में बाजार खुले। - फोटो : amar ujala

उधर, सिविल लाइन इलाके में कुछ समय तक के लिए जाम की स्थिति भी बन गई, हालांकि अधिकांश लोग मास्क में नजर आए। वहीं बाजार में भीड़ को देखकर लोगों को चेहरों पर कहीं ना कहीं कोरोना का डर दिखाया दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed