फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान महापंचायत: बड़ौत तहसील में उमड़ा किसानों का सैलाब, बोले-हर हाल में वापस लेने होंगे कानून

Sun, 31 Jan 2021 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jan 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News Update: heavey crowd in Farmers Mahapanchayat in Baghpat
किसानों का सैलाब - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बड़ौत के धरने पर रात के समय किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़ौत तहसील में महापंचायत की जा रही है। मुजफ्फरनगर महापंचायत की तरह ही बड़ौत महापंचायत में भी किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा।


सुबह से ही पंचायत स्थल पर किसानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होने वाले थे लेकिन किसी कारणवश वह महापंचायत में शामिल नहीं हुए।

 
Kisan Andolan Today Latest News Update: heavey crowd in Farmers Mahapanchayat in Baghpat
पोस्टरों पर लिखा 'नो फारमर, नो फूड' - फोटो : amar ujala

पंचायत स्थल पर भारी संख्या में किसानों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। युवा किसान हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे हैं।महापंचायत में पहुंचे किसानों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश दिखा। 

Kisan Andolan Today Latest News Update: heavey crowd in Farmers Mahapanchayat in Baghpat
किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala

कृषि कानूनों का विरोध, बड़ौत में  किसानों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर के घटनाक्रम के बाद बड़ौत तहसील की पंचायत में किसान जमा हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News Update: heavey crowd in Farmers Mahapanchayat in Baghpat
महापंचायत में ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर जाते किसान - फोटो : amar ujala

किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे भी वापस होंगे। किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पंचायत में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह पहुंच गए हैं।


 
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News Update: heavey crowd in Farmers Mahapanchayat in Baghpat
किसान महापंचायत - फोटो : amar ujala

देशखाप के थांबेदार बृजपाल चौधरी ने एलान किया कि लड़ाई किसानों के सम्मान की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed