{"_id":"6aa2c79227203edac90c1fe8","slug":"baghpat-e-rickshaw-driver-beats-up-traffic-sub-inspector-smashes-mobile-phones-and-drags-him-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ई रिक्शा चालक ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को पीटा, मोबाइल तोड़े, आधा किमी तक घसीटा; लोगों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ई रिक्शा चालक ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को पीटा, मोबाइल तोड़े, आधा किमी तक घसीटा; लोगों ने दबोचा
Thu, 10 Sep 2026 08:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:37 PM IST
सार
टीएसआई बिजेंद्र सिंह गौरीपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी ई-रिक्शा चालक संदीप से कहासुनी हो गई। संदीप का कहना है कि उससे पैसे की मांग की जा रही थी, जबकि टीएसआई ने नंबर प्लेट ठीक करने की बात कहने पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के खेवड़ा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने गौरीपुर मोड़ पर टीएसआई बिजेंद्र सिंह पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी और दो मोबाइल सड़क पर मारकर तोड़ दिए। ई-रिक्शा चालक भागने लगा तो टीएसआई ने रोकने का प्रयास किया। मगर वह टीएसआई को खींचते हुए आधा किलोमीटर दूर ले गया। टीएसआई को लोगों की भीड़ ने बचाया। वहां काफी देर तक हंगामा हुआ तो पुलिसकर्मी आरोपी को थाने ले गए।
विज्ञापन
टीएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे गौरीपुर मोड़ पर यातायात संचालन कर रहे थे। तभी ई-रिक्शा को सोनीपत की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़ा कर दिया गया। उन्होंने वहां जाकर देखा तो ई-रिक्शा की नंबर प्लेट पर प्लास्टिक का कट्टा लटका हुआ था। उन्होंने कट्टा हटाकर नंबर प्लेट सही करने के लिए कहा तो चालक ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि वहां विवाद बढ़ गया और ई-रिक्शा चालक ने टीएसआई के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएसआई ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। ई-रिक्शा पर लटके तो टीएसआई को आधा किलोमीटर दूर तक खींचते हुए ले गया। वहां आए लोगों ने किसी तरह उनको बचाया। वहीं मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालक संदीप ने टीएसआई पर रुपये मांगने और नहीं देने पर ई-रिक्शा सीज करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर वहां आए पुलिसकर्मी ई-रिक्शा चालक संदीप को पकड़कर पुलिस लाइन ले गए। वहां उससे दस्तावेज मांगे तो ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। उसकी ई-रिक्शा सीज कर दी और कोतवाली भेज दिया गया। टीएसआई बिजेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मेरा भाई आईपीएस है, छोड़ दें इसे
टीएसआई बिजेंद्र का कहना है कि ई-रिक्शा पकड़ने के बाद सोनीपत जिले के खेवड़ा के एक युवक ने कॉल कर खुद को मुरादाबाद में तैनात आईपीएस का भाई बताया। साथ ही ई-रिक्शा और चालक को छोड़ने का दबाव भी बनाया। उनका कहना है कि इसकी जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे पुलिसकर्मी
टीएसआई से मारपीट के मामले में पुलिस ने गौरीपुर मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें टीएसआई वहां खड़े ई-रिक्शा चालक से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद थोड़ा आगे जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस दूसरे कैमरों की फुटेज भी देख रही है।
ये बोले...
नंबर प्लेट सही करने को कहने पर टीएसआई से मारपीट का मामला जानकारी में आया है। चालक की ई-रिक्शा सीज कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रुपये मांगने का मामला संज्ञान में नहीं है।
-नोवेंद्र सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी बागपत