फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RLD Yuva Panchayat: बारिश ने रालोद की उम्मीदों पर फेरा पानी, स्थगित हुई युवा पंचायत, तस्वीरों में देखें मैदान का हाल

Sun, 17 Jul 2022 06:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Jul 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Jayant Singh has postponed the Yuva Panchayat due to rain see photos
barish news, meerut news - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को होने वाली युवा पंचायत को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।



केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर पहले 16 जुलाई को युवा पंचायत होने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में तारीख को बढ़ाकर 17 जुलाई कर दिया गया था। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर व देहात क्षेत्र में बैठक व सभाएं कर लोगों से युवा पंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया था, लेकिन युवा पंचायत होने से पहले ही बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Chaudhary Jayant Singh has postponed the Yuva Panchayat due to rain see photos
barish news, meerut news - फोटो : अमर उजाला

बागपत में शनिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो रविवार तक जारी रही। रविवार को विधायक छपरौली डॉ. अजय कुमार, रालोद नेता जयवीर सिंह, एडवोकेट डॉक्टर साहब सिंह, गौरव बड़ौत, प्रमेंद्र तोमर, अरुण तोमर बोबी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विश्वास चौधरी, बंसत तोमर, विकास बाछौड़, मास्टर सुरेश राणा, राजू तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता मैदान पर पहुंचे तो वहां पानी भरा हुआ मिला।

Chaudhary Jayant Singh has postponed the Yuva Panchayat due to rain see photos
barish news, meerut news - फोटो : अमर उजाला

इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं ने रालोद प्रमुख व राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी को दी। जिसके बाद जयंत चौधरी ने फिलहाल बारिश के चलते पंचायत को स्थगित दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaudhary Jayant Singh has postponed the Yuva Panchayat due to rain see photos
चौधरी जयंत - फोटो : अमर उजाला

चौधरी जयंत ने ट्वीट कर युवा पंचायत को स्थगित करने की सूचना दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही युवा पंचायत की नई तारीख घोषित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Chaudhary Jayant Singh has postponed the Yuva Panchayat due to rain see photos
बागपत में जमकर हुई बारिश - फोटो : amar ujala

तीन से चार लाख रुपये की आई थी लागत
युवा पंचायत को लेकर शनिवार को ही जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर तकरीबन तीन से चार लाख रुपयों की लागत से टैंट लगवा दिया गया था, लेकिन युवा पंचायत स्थगित होने के बाद टैंट को उखाड़ लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed