फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: श्रीराम का अग्निबाण लगते ही जल गया रावण

Wed, 21 Oct 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
cultural news
बड़ौत में रावण का पुतले दहन के दौरान उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद
बागपत। श्रीराम का अग्निबाण लगते ही रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे और उनके दहन होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। मंगलवार को जिले में 13 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं मेला देखने के लिए पहुंचे लोगों ने खूब खरीदारी की। पुलिस कर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात रहे।
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर अग्रवाल मंडी टटीरी के जैन मंदिर के सामने रामलीला मैदान में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया। मैदान में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के 40-40 फीट के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों का दहन करने से पहले भगवान श्रीराम-रावण के बीच युद्ध की लीला दिखाई गई। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर दिया जाता है। रावण का वध होने के बाद रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, राजीव सभासद, रोहित गोयल, पीयूष गुप्ता व प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही रामलीला कमेटी द्वारा 40 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, चौधरी हिम्मत सिंह, शहजाद खान, सुभाष पांचाल, यूनुस सभासद, अनिल गांधी, संदीप पांचाल आदि रहे। वहीं कस्बे के बचत मैदान में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र ठेकेदार, नीरज ठाकुर, अमोद कुमार, यशपाल राजपूत, विनोद, अरविंद शर्मा, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
रावण और श्रीराम के बीच हुआ युद्ध
खेकड़ा। कस्बे में गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला में भगवान श्रीराम की आरती कर शुभारंभ किया। रामलीला के मंचन में रावण और श्रीराम के बीच युद्ध होता है। विभीषण श्रीराम को बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है, अगर वह नहीं सुखाया गया तो वह कभी नहीं मर सकता। तभी श्रीराम अग्निबाण से रावण का वध कर देते हैं। इसके साथ ही रावण का पुतला जलता है। इस मौके पर प्रधान दीपक शर्मा, नरेश शर्मा, तरुण गुप्ता, आदेश धामा, नेतराम रुहेला, मुकेश गौड़, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।

--

रावण के पुतले का किया गया दहन, लगे श्रीराम के जयकारे
बड़ौत। नगर में ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रही रामलीला के समापन पर दशहरा पर्व दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। वहां श्रीराम-रावण के कलाकारों के बीच युद्ध हुआ। राम ने रावण पर विजय प्राप्त कर अग्निबाण चलाया और रावण का पुतला जल गया। वहां भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। इससे पूर्व नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर रालोद नेता अश्वनी तोमर, पूर्व चेयरमैन डॉ. अमित राणा, एडवोकेट अमित वशिष्ठ, रमेश जैन, अंकित वर्मा, सुधीर मान, वरुण तोमर, सभासद प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

--

धू-धू कर जला कुंभकर्ण का पुतला
दोघट। कस्बे में चल रही रामलीला में मंगलवार को दशहरा पर्व पर रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी प्रह्लाद सिंह ने फीता काटकर किया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा बाण चला कर कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर राम भरोसे लाल, रमेश जैन, विजय शर्मा, अंजलि गुप्ता, दिनेश रुहेला, माठू पहलवान आदि मौजूद रहे।


--

बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
बिनौली। बिनौली गांव में प्रेम मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को बिनौली बस स्टैंड पर रामलीला दिखाई गई। इससे पहले बैंडबाजों के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। कलाकार रथ में बैठकर रामलीला स्थल पर पहुंचे। भगवान श्रीराम ने अग्नि बाण मारकर रावण का वध किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनुराग जैन ने रावण के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान अध्यक्ष गुलवीर धामा, प्रधान उपेंद्र धामा, देवेंद्र धामा, विनय धामा, डॉ. राहुल देव कश्यप, रवि भाटिया, डॉ. बिट्टू कश्यप आदि मौजूद रहे। वहीं तितरौदा गांव में भी रावण वध की लीला दिखाई गई। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed