फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Encounter Photos: बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, पिता बोले- फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया मेरा लाल, जानें पूरा मामला

Fri, 15 Jul 2022 12:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Jul 2022 12:46 AM IST
सार

पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पीड़ित पिता ने कहा कि मेरे लाल को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं बेटे का शव देख मां कई बार बेहोश हुई।

विज्ञापन
Encounter in Baghpat, the victim father said that my son killed in a fake encounter by police
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बागपत में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए ललित शर्मा के परिजनों ने इस पूरी घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए कहा कि ललित बदमाश नहीं था। वहीं पीड़ित पिता ने कहा कि मेरे लाल को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया।



ललित शर्मा का परिवार मूलरूप से बड़ौत में चौधरान पट्टी के शांतिनगर का रहने वाला है और वह करीब 15 साल से मेरठ के परतापुर में रहा है। जिला अस्पताल में शव लेने पहुंचे ललित के पिता अशोक शर्मा ने बताया कि उनका बेटा ललित शर्मा (25) कार चलाता था। वह पिछले करीब चार साल से अपनी पत्नी भावना शर्मा व एक वर्षीय बेटे के साथ गाजियाबाद के नंदग्राम में रह रहा था। 

Encounter in Baghpat, the victim father said that my son killed in a fake encounter by police
encounter - फोटो : अमर उजाला

अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी बबीता शर्मा के मोबाइल पर गुरुवार सुबह पुलिस ने फोन करके बताया कि उनके बेटे ललित को गोली लगी है। बागपत के जिला अस्पताल से ललित के शव उठाकर ले जाओ। यहां आकर ही ललित के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने का पता चला है।

यह भी पढ़ें: Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब

Encounter in Baghpat, the victim father said that my son killed in a fake encounter by police
महिला हुई बेहोश। - फोटो : amar ujala

अशोक ने कहा कि ललित के खिलाफ पहले कोई मुकदमा नहीं है और वह कभी अपराधों में नहीं रहा है। उसने पुलिस की मुठभेड़ की कहानी को झूठी बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। ललित की मां बबीता रोते हुए कई बार बेहोश हुई। वहां से ललित के शव को परिजन करीब साढ़े तीन बजे लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter in Baghpat, the victim father said that my son killed in a fake encounter by police
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद की भावना से किया था प्रेम विवाह
अशोक शर्मा ने बताया कि बेटे ललित शर्मा की शादी करीब पांच साल पहले बिहार की एक युवती के साथ हुई थी। उसके बाद ललित ने दूर की रिश्तेदारी में गाजियाबाद की रहने वाली भावना शर्मा से प्रेम विवाह कर लिया था।

विज्ञापन
Encounter in Baghpat, the victim father said that my son killed in a fake encounter by police
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
बताया गया कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह गाजियाबाद में जाकर रहने लगा था। ललित के एक बड़ा भाई व दो बहन हैं। ललित की पत्नी भावना भी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो उस पर भी ललित के परिजनों ने खूब नाराजगी जताते हुए आरोप लगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed