फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक झालरों से सजे मंचों, पार्कों, होटलों और क्लबों में मंगलवार की रात थर्टी फर्स्ट नाइट के हर लम्हे को मस्ती से सराबोर लोगों ने यादगार बनाया। सर्द मौसम में फिल्मी, भोजपुरी गीतों पर युवा जमकर थिरके। नाचते-थिरकते लोगों ने 2019 की विदाई की और नए साल में प्रवेश किया।
कीडगंज में युवतियों ने कुछ इस तरह मनाया नया साल
2 of 9
नव वर्ष
- फोटो : Prayagraj
युवाओं ने जगह जगह आतिशबाजी के साथ ही डीजे की धुन पर मस्ती की गई। चौराहों व सड़कों पर भी जगह-जगह लोग आधी रात नए साल के स्वागत में खुशियों का इजहार करते नजर आए।
सिविल लाइंस स्थित होटलों और रेस्तरां में युवाओं ने डीजे की धुनों पर खूब धमाल मचाया
3 of 9
नव वर्ष 2020
- फोटो : Prayagraj
सिविल लाइंस से लेकर जार्जटाउन, मेडिकल चौराहा, बालसन समेत अन्य इलाकों के होटलों, क्लबों में सांझ ढलने के बाद ही थर्टी फर्स्ट का जश्न शुरू हो गया। ठिठुरन की परवाह किए बगैर युवक-युवतियां नए साल के इस्तकबाल के लिए पाटियों में शामिल हुए। फूलों और आकर्षक लाइटों से सजे पार्कों, लॉनों और होटलों में समूह नृत्य देखने लायक थे। सिविल लाइंस के होटल क्लार्क इन अजय इंटरनेशनल में थर्टी फर्स्ट नाइट खास रही।
मॉकटेल से थर्टी फर्स्ट नाइट को बनाया यादगार
4 of 9
नव वर्ष 2020
- फोटो : Prayagraj
युवाओं के अलावा परिवार के संग आए लोगों ने वर्ष 2019 को नृत्य-संगीत के साथ विदा किय्रा औ नए साल की अगवानी की। एक तरफ अलाव जलाए गए थे, तो दूसरी ओर फिल्मी और भोजपुरी गीतों पर एक साथ थिरकने का दौर चल रहा था। सेल्फी प्वाइंट पर लोग इस मौके को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ले रहे थे।
किड्स जोन में बच्चों को तरह तरह के खेल लुभाते रहे। इसी तरह होटल मिलेनियम इन में भी थर्टी फर्स्ट नाइट में युवाओं ने जमकर मस्ती की। नृत्य के अलावा चुटकुलों और हास्य कविताओं पर जमकर ठहाके लगे।
मैं नागिन-नागिन सरीखे गानों पर युवक-युवतियों ने खूब डांस किया
5 of 9
नव वर्ष
- फोटो : Prayagraj
थर्टी फर्स्ट नाइट में लोगों का स्वागत मॉकटेल से किया गया। जगह-जगह अनलिमिटेड स्नैक्स, वेज-नॉनवेज व्यंजनों के अलावा कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और फलों के जूस पेश किए गए।