गतका पार्टियों ने रास्ते भर दिखाए करतब, फूलों-झालरों से निखरी गुरुद्वारे की शोभा
सिख पंथ के दशवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को संगत ने नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली। पंज प्यारों के नेतृत्व में निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। गतका पार्टियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान खींचा।
इस खास मौके पर खुल्दाबाद गुरुद्वारे को फूलों, झालरों से मोहक ढंग से सजाया गया था।
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख संगतों ने निकाली नगर कीर्तन शोभायात्रा
2 of 8
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल छात्राएं।
- फोटो : Prayagraj
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद से दोपहर करीब एक बजे पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शोभायात्रा आरंभ हुई।
छात्राओं ने किया गुरुवाणी का गान
3 of 8
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं
- फोटो : Prayagraj
नगर कीर्तन में गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने गुरुवाणी का गान कर संगत को निहाल किया। छात्राओं ने बैंड बाजे के साथ आकर्षक झांकियां निकालीं।
पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत
4 of 8
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में शमिल पंज प्यारे।
- फोटो : Prayagraj
नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने गुरु की पालकी पर फूलों की वर्षा की। नगर कीर्तन में शामिल संगत को श्रद्धालुओं ने चाय पिलाई। नाश्ता भी दिया।नगर कीर्तन शोभायात्रा देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रही।
वाहे गुरु की खालसा, वाहे गुरु की फतह... के लगे जयकारे
5 of 8
-श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में शमिल पंज प्यारे।
- फोटो : Prayagraj
फूलों से सजी गुरु की पालकी के आगे सिख संगतों के सेवादार सड़कों की धूल हटाते चल रहे थे।
इस दौरान झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान को भी आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। रागी जत्थों ने शबद -कीर्तन और गुरुवाणी से सिख संगतों को निहाल किया। जो बोले सो निहाल... सतश्री अकाल... का जयघोष हो रहा था।