फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में गंगा का हाहाकार, 30 हजार घरों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 18 Sep 2019 04:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Sep 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Flood water enters 30 thousand houses of 18 mohallas
प्रयागराज में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

खतरे का निशान पार कर चुकी गंगा और उफान पर यमुना का बाढ़ कछारी इलाकों में कहर बरपा रहा है। हर घंटे बढ़ रहा नदियों का जल शहरवासियों के लिए आफत बना है। मंगलवार को कछार के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के करीब 30 हजार घरों में पानी घुस गया। बिजली कटौती और पेयजल न मिलने से परेशान लोग पलायन कर रहे हैं। सड़क और गलियों में नावें चल रही हैं। लोगों को बचाव के लिए रास्ता नहीं सूझ रहा है।



Prayagraj: Flood water enters 30 thousand houses of 18 mohallas
प्रयागराज में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

शहर के कछारी मोहल्लों में मंगलवार को बाढ़ का पानी नालियों के रास्ते घुसा। ज्यादा प्रभावित मोहल्लों में द्रौपदी घाट, राजापुर, गंगानगर, नेवादा, ऊंचवागढ़ी, सरकुलर रोड का निचला हिस्सा, बेली कछार, मऊसरइयां, शंकरघाट, स्वामी सदानंद नगर, मेंहदौरी, छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, दारागंज, बक्शी कला, गऊघाट, करेलाबाग आदि मोहल्लों में लोग सांसत में रहे। किसी ने ऊपरी मंजिल पर सामान चढ़ाया तो किसी ने गठरी में बांधा गया सामान प्रभावित इलाकों से दूर परिचितों, रिश्तेदारों के घर पहुंचाया।

Prayagraj: Flood water enters 30 thousand houses of 18 mohallas
प्रयागराज में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

द्रौपदी घाट के किनारे द्रौपदी मंदिर तक गंगा का पानी पहुंच गया है। देवी दरबार पूरी तरह जलमग्न है। यहां रहने वाले दो दर्जन से अधिक परिवार सड़क पर डेरा जमाए हैं। छोटा हाथी और ट्रैक्टरों पर गृहस्थी का सामान रखा गया है। सीडीए पेंशन के आवासीय परिसर की चहारदीवारी के बगल फुटपाथ पर काली-नीली पन्नी की छावनी बनाकर महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं। यहां पशुपालकों की संख्या अधिक है। जानवरों को छुट्टा छोड़ दिया गया है। बकरियों और पशुओं के झुंड सड़क घेरे हैं। बिजली गुल होने से सांप, बिच्छू और मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Flood water enters 30 thousand houses of 18 mohallas
प्रयागराज में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

राजापुर इलाके में मंगलवार सुबह चार बजे चुपके से घुसा पानी दोपहर बाद तक परेशानी का कारण बन गया। आनन-फानन में लोगों ने सामान समेटा। महिलाओं के जिम्मे गृहस्थी और बच्चे किताबों, टीवी आदि सामान हटाते रहे। घर से सड़क तक सिर पर सामान ढोकर लाना मजबूरी बनी। किसी ने छत पर तो किसी ने दूसरी मंजिल पर ठिकाना बनाया। 500 से अधिक लोगों ने जरूरी सामान समेटकर परिचितों के घर शरण ली है।

विज्ञापन
Prayagraj: Flood water enters 30 thousand houses of 18 mohallas
प्रयागराज में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

शंकरघाट, रसूलाबाद इलाके के स्वामी सदानंद नगर में गंगा किनारे बने दर्जनों मकान लबालब हैं। शंकरघाट निवासी पूर्व जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव बताते हैं कि लहरों को देख दहशत हो रही है। उन्होंने न केवल ऊपरी मंजिल पर सामान पहुंचाया बल्कि ढिबरी, लालटेन और मिट्टी का तेल भी खरीद लाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed