फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

new year 2022 : संगम के शहर में नए संकल्पों के साथ हुआ उम्मीदों का नया विहान

Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
सार

त्रिवेणी तट पर नव वर्ष के स्वागत में उठे हजारों हाथ, बड़े हनुमान और शक्तिपीठ मां ललिता-मां कल्याणी के दरबारों से हुई सुबह की शुरुआत। इलाहाबाद संग्रहालय. हाथी पार्क, कुसरो बाग समेत रेस्टोरेंट और मॉल्स में उमड़ी शहरियों की भीड़। 

विज्ञापन
New Year 2022: A new plane of hope with new resolutions in the city of Sangam
Prayagraj News : सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : प्रयागराज

संगम पर उम्मीदों का नया विहान हर किसी के लिए खास रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद त्रिवेणी के तट पर लोग नए संकल्पों के साथ रेती पर एक तरफ जहां नव वर्ष 2022 की आकृतियां उकेरकर अभिनंदन करने के लिए युवा निकले, वहीं मां गंगा और वेणी माधव से ओमिक्रॉन के संकट से बचाने के लिए अभिषेक किया गया। इस दौरान त्रिवेणी तट पर दुग्धाभिषे, आरती और अर्घ्य देकर नए वर्ष के मंगल की कामना की गई। साथ ही मंदिरों में शीश नवाकर साल के प्रथम दिन की शुरुआत करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।



नए सपनों, संकल्पों के साथ संगम के शहर में शनिवार को लोगों ने नए साल के पहले दिन का दिल खोलकर स्वागत किया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहले न्यू ईयर सेलिब्रेशन का उत्साह हर तरफ छाया रहा। सुबह लोगों ने सबसे पहले त्रिवेणी संगम पर हाजिरी लगाई। गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती के तट पर तीर्थपुरोहितों ने शंखध्वनि के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती उतारी।

New Year 2022: A new plane of hope with new resolutions in the city of Sangam
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

लेटे हनुमान और देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

यहां गंगा-यमुना की लहरों पर प्रवासी पक्षियों के इतराते-इठलाते झुंड के बीच लोगों ने नए संकल्प लिए। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट, पातालपुरी, अलोप शंकरी देवी, कल्याणी देवी, मां ललिता देवी के मंदिरों में हाजिरी लगाकर नए साल की शुरुआत की। न्यायविद् हनुमान और हनुमत निकेतन मंदिरों में रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। साल के पहले दिन अनुष्ठानों का भी खूब दौर चला।  वहीं पार्कों के अलावा रेस्टोरेंट्स और मॉल्स में उमड़े युवाओं, महिलाओं और बच्चों का तांता लगा रहा।

New Year 2022: A new plane of hope with new resolutions in the city of Sangam
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

खुसरोबाग और चंद्रशेकर आजाद पार्क कंपनी बाग,हाथी पार्क और इलाहाबाद संग्रहालय में तो तिल रखने की जगह नहीं बची। इलाहाबाद संग्रहालय में वैदिक कालीन संस्कृति के अवशेषों से लेकर आधुनिक काल तक के 70 हजार से अधिक कला संग्रहों को निहारने के लिए दिन भर बच्चों, युवाओं की भीड़ लगी रही। हर किसी ने एक-दूसरे को न्यू ईयर वेलकम कहकर गले लगाया तो देर शाम तक व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए बधाईयां देने का सिलसिला जोरों से चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022: A new plane of hope with new resolutions in the city of Sangam
Prayagraj News : संगम तट पर नए साल के पहले उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

सेंड आर्ट के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
प्रयागराज। निर्भय लक्ष्य सोसाइटी की ओर से नव वर्ष के प्रथम दिन संगम की रेती पर सेंड आर्ट्स के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। रेती पर कलाकृति के माध्यम से शहर को पॉलिथीन मुक्त और स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस मुहिम में सोसाइटी की उपाध्यक्ष जागृति गुप्ता, जूली गुप्ता, नीलम रानी गुप्ता, प्रीति,अवधेश निषाद, रूपल यादव, शशांक श्रीवास्तव, पायल, मनीश पटेल, अंजली कन्नौजिया समेत कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
New Year 2022: A new plane of hope with new resolutions in the city of Sangam
Prayagraj News : Prayagraj News : नए साल के पहले दिन संगम पर उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

कुर्सियां कम पड़ीं, सिकंदर का जादू देखने के लिए हंगामा 
नए वर्ष के पहले दिन क्लबों, होटलों के साथ मनोरंजन के लिए जादूगर सिकंदर का जादू देखने के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी कि राजर्षि मंडपम में कुर्सियां कम पड़ गईं। टिकट काउंटर पर बुकिंग बंद किए जाने से लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पचासों लोगों को बिना जादू देखे मयूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि प्रबंधक मदन भारतीय का कहना है कि भीड़ बढ़ने पर सौ कुर्सियां अलग से लगवानी पड़ीं, लेकिन जगह कम पड़ने से कुछ लोगों को वापस करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed