फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : भाजपा विधायक के बहनोई लखनऊ रेफर, भाई ने तोड़ा दम, आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर डेढ़ घंटे तक लगाए रखा जाम

Fri, 31 Dec 2021 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

गुरुवार की रात कीडगंज में भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई व चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले गुप्ता (48) पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें वह और उनके भाई विशाल उर्फ राजन (36) के अलावा ग्राहक रामजी (52) और वहां से गुजर रहा छात्र नारायण तिवारी (18) जख्मी हो गए। राजन की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: Bjp MLA Sanjay Gupta brother-in-law brother injured in Kydganj firing killed, force deployed fearing violence
Prayagraj News : व्यापारी राजन गुप्ता की मौत के बाद सड़क पर जाम लगाते लोग। - फोटो : प्रयागराज

कीडगंज में सरेशाम फायरिंग में जख्मी भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई के भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन (36) की इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई, जबकि हालत में सुधार न होने पर बहनोई संदीप गुप्ता उर्फ भोले (47) को दूसरे दिन लखनऊ रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद डीएम ने पहुंचकर परिजनों की मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया, तब लोग माने। उधर घटना में घायल दो अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।



कीडगंज में चाट की दुकान चलाने वाले संदीप व उनके भाई राजन पर बृहस्पतिवार शाम फायरिंग की गई थी। जिसमें दोनों दोनों भाइयों समेत दुकान पर खड़े ग्राहक रामजी और राहगीर नारायण तिवारी भी जख्मी हो गए थे। राजन के माथे पर गोली लगी थी। काफी कोशिशों के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान देर रात राजन की सांसें थम गईं। उधर संदीप के कंधे में गोली लगने की बात बताई गई थी। लेकिन हालत में सुधार होेते न देख उन्हें शुक्रवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Prayagraj: Bjp MLA Sanjay Gupta brother-in-law brother injured in Kydganj firing killed, force deployed fearing violence
Prayagraj News : कीडगंज में विधायक के बहनोई के भाई की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

शव से लिपटकर बिलखते रहे घरवाले
शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। दोनों भाई व अन्य परिजन फूूट-फूटकर रोने लगे। उधर शव लाए जाने की खबर पर पहले ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए थे। पुलिस ने परिजनों से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की बात कही तो लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने घर केसामने ही शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पहले हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा प्रदान की जाए तब जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मौके पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह कई थानों की फोर्स लेकर पहले ही पहुंच गए थे। उन्होंने समझाया लेकिन लोग नहीं माने। करीब दो घंटे तक लोगों ने जाम लगाए रखा और इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। शाम शाम चार बजे के करीब डीएम संजय खत्री ने पहुंचकर परिजनों को उनकी मांगों केसंबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया, तब वह शांत हुए। इसके बाद डेढ़ बजे के करीब शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 

Prayagraj: Bjp MLA Sanjay Gupta brother-in-law brother injured in Kydganj firing killed, force deployed fearing violence
Prayagraj News : कीडगंज में विधायक के बहनोई के भाई की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

पुलिस के सामने ही मकान में फिर तोड़फोड़
सड़क जाम करने के दौरान ही मृतक की दुकान के सामने स्थित मकान में एक बार फिर तोड़फोड़ हुई। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जता रहे थे। वह लगातार उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे तक मौकेपर किसी बड़े अफसर के न पहुंचने से लोग उग्र हो उठे और उन्हें सामने स्थित मकान में फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने खिड़की की ग्रिल उखाड़कर फेंक दी। उनका आक्रोश देखते हुए पुलिस भी बैकफुट पर रही। इसके बाद एसपी सिटी ने उन्हें समझाकर शांत कराया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को घटना के बाद भी मकान में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी गई थी।

परिजनों ने सुरक्षा, आर्थिक मदद, गिरफ्तारी की मांग की है, जिस पर उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस अफसरों से बात हो गई है। उन्हें सुरक्षाकर्मी प्रदान करने के साथ ही घटनास्थल के पास पुलिस की पिकेट भी लगाई जाएगी। आर्थिक मदद के संबंध में शासन को रिपोर्ट जल्द ही भेजी जाएगी। - संजय खत्री, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Bjp MLA Sanjay Gupta brother-in-law brother injured in Kydganj firing killed, force deployed fearing violence
Prayagraj News : कीडगंज में विधायक के बहनोई के भाई की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दौड़ाकर मारी थीं गोलियां
इस घटना में एक खास बात यह रही कि जांच की बात कहकर जिस सीसीटीवी फुटेज को मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर बेहद गोपनीय बताते रहे। वह देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में घटना की तस्वीर पूरी तरह से कैद है। जिसे देखने से पता चलता है कि विधायक के बहनोई संदीप व उनके भाई राजन को दौड़-दौड़ाकर गोली मारी गई। 31 सेकंड के इस फुटेज की शुरुआत में दोनों भाइयों से आरोपियों की नोकझोंक होते दिखाई देती है।

इसके बाद अचानक एक युवक पिस्टल निकाल लेता है और देखते ही देखते फायरिंग शुरू कर देता है। दोनों भाई बचने के लिए भागते हैं तो आरोपी दौड़ाकर उन पर गोलियां बरसाता है। गोली लगने के बाद एक भाई जमीन पर गिर पड़ता है तो वह दूसरे पर गोलियां बरसाने लगता है। इसके बाद वह वापस आकर दूसरी ओर जमीन पर गिरे भाई पर एक और गोली दागता है। फिर वह गली की ओर भाग निकलता है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य युवक के हाथ में भी असलहा दिख रहा है। हालांकि उसने फायरिंग की या नहीं, यह फुटेज से साफ नहीं है।

विज्ञापन
Prayagraj: Bjp MLA Sanjay Gupta brother-in-law brother injured in Kydganj firing killed, force deployed fearing violence
Prayagraj News : कीडगंज में विधायक के बहनोई के भाई की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

अंधाधुंध फायरिंग कर भागे बदमाश
संदीप कीडगंज स्थित बीच वाली सड़क पर रहते हैं। उनका चाट व मिठाई का पुश्तैनी कारोबार है और घर के अगले हिस्से में ही वह दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम को भी वह छोटे भाई राजन के साथ दुकान पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान वहां दो हमलावर पहुंचे और संदीप को ललकारते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों पक्षों के बीच चल रहा है पुराना विवाद
इसमें दोनों भाइयों के अलावा दुकान पर खड़ा ग्राहक रामजी निवासी कीडगंज और वहां से गुजर रहा प्रतियोगी छात्र नारायण जख्मी हो गए। जिसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संदीप के कंधे, राजन के माथे और रामजी व नारायण के पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। यह भी चर्चा है कि विवाद की वजह भुक्तभोगी की दुकान के सामने स्थित एक मकान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed