फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : माफिया अतीक के 15 करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का खुलासा

Thu, 13 Apr 2023 08:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 08:58 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाए गए माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर बुधवार को एक बड़ी चोट हुई। उस पर दर्ज मनी लांड्रिंग केस की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बसपा के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी समेत उसके 15 करीबियों के ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे।

विज्ञापन
ED raids locations of 15 close aides of Mafia Atiq disclosure of benami assets worth 100 crores

उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाए गए माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर बुधवार को एक बड़ी चोट हुई। उस पर दर्ज मनी लांड्रिंग केस की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बसपा के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी समेत उसके 15 करीबियों के ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे। इनमें शहर के नामचीन बिल्डर संजीव अग्रवाल, कार शोरूम मालिक दीपक भार्गव और चायल के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी के अलावा अतीक के एकाउंटेंट भी शामिल हैं।

इस दौरान एक करोड़ नकद, गहने व संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। साथ ही अबतक की छानबीन में 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। कार्रवाई देर शाम तक जारी थी। प्रवर्तन निदेशालय की अलग-अलग टीमें सुबह अतीक के करीबियों के ठिकानों पर धमक पड़ीं। करेली, लूकरगंज, धूमनगंज के साथ ही सिविल लाइंस स्थित माफिया के करीबियों के ठिकानों पर पहुंचकर अफसरों ने कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया। टीमों ने चिह्नित लोगों के घरों के साथ ही कार्यालयों पर भी छापा मारा। यहां सबसे पहले पूरे परिसर को कब्जे में ले लिया गया। प्रवेशद्वार बंद कर दिए गए और बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए। इसके बाद तलाशी ली गई।

ED raids locations of 15 close aides of Mafia Atiq disclosure of benami assets worth 100 crores
Prayagraj News : ईडी ने सिविल लाइंस स्थित बिल्डर के मॉल में छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

स्रोत की जानकारी न दे पाने पर नकदी सीज

बिल्डर संजीव अग्रवाल के सिविल लाइंस में एल्गिन रोड व कार शोरूम मालिक दीपक भार्गव के धूमनगंज सुलेमसराय स्थित घर व प्रतिष्ठानों में तलाशी के दौरान एक करोड़ नकद मिले। स्रोत की जानकारी न दे पाने पर टीम में शामिल अफसरों ने नकदी सीज कर दी। बिल्डर के घर के साथ ही एसपी मार्ग स्थित उसके जिम व कार्यालय पर भी घंटों तलाशी अभियान चलाया गया। उधर, दीपक के सुलेमसराय और सिविल लाइंस स्थित कार शोरूम पर भी छापा मारकर कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए।

ED raids locations of 15 close aides of Mafia Atiq disclosure of benami assets worth 100 crores
Prayagraj News : ईडी ने सिविल लाइंस स्थित कार शोरूप में भी छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

इनके घरों पर भी पहुंची टीमें

उधर माफिया के करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में सजायाफ्ता प्रीतम नगर निवासी खान शौलत हनीफ के अलावा लूकरगंज निवासी माफिया के अकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, कालिंदीपुरम निवासी खालिद जफर, करेली निवासी मोहसिन व काली, भीटी निवासी वदूद के घर पर भी छापा मारा गया। इसके अलावा कौशाम्बी की चायल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक आसिफ जाफरी समेत छह अन्य के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची। यहां कार्रवाई के दौरान बहुमूल्य गहने मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में सैकड़ों संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें जमीनों के अलावा कई कंपनियों से भी जुड़े कागज शामिल रहे। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का पता चला है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि कार्रवाई देर शाम तक चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ED raids locations of 15 close aides of Mafia Atiq disclosure of benami assets worth 100 crores
Prayagraj News : ईडी ने बिल्डर संजीव अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

आर्थिक मदद करने की बात आई है सामने

सूत्रों का कहना है कि ईडी ने जिन लोगों के ठिकानों पर छापा मारा, वह मनी लांड्रिंग मामले में रडार पर हैं। अतीक पर दर्ज मामले की जांच में इनके और माफिया व उसके खास गुर्गों के बीच लेनदेन के साक्ष्य ईडी को मिले हैं। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई।

50 से ज्यादा बेनामी कंपनियों का भी पता चला

ईडी की कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक बेनामी कंपनियों का भी पता चला है। ये वह कंपनियां हैं जिनमें प्रत्यक्ष रूप से अतीक और उसके कुनबे का कोई हक नहीं है लेकिन पर्दे के पीछे से इन कंपनियों का संचालन अतीक व उसका परिवार कर रहा था। इसके अलावा 200 बैंक खातों की भी जानकारी मिली है, जिसके जरिये माफिया और उसके परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही थी।

विज्ञापन
ED raids locations of 15 close aides of Mafia Atiq disclosure of benami assets worth 100 crores
Prayagraj News : ईडी ने अतीक के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ के घर पर भी छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

दो साल पहले दर्ज हुआ था मामला

- अतीक पर दो साल पहले 2021 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया गया था केस

- अप्रैल 2021 में दर्ज इस मामले के लिए अतीक के रंगदारी, फिरौती मांगने के मामलों को बनाया गया है आधार

- इस मामले में आठ करोड़ की संपत्ति पहले ही की जा चुकी है जब्त।

निजी गाड़ियों का किया गया इस्तेमाल

कार्रवाई की भनक किसी को न लग पाए, इसके लिए हर कदम पर गोपनीयता बरती गई। दरअसल कार्रवाई के लिए बनाई गई टीमों में प्रवर्तन निदेशालय की प्रयागराज के साथ ही लखनऊ इकाई के भी अफसर शामिल रहे। लखनऊ से देर रात ही अफसरों की टीम आ गई थी। यहां आने के बाद ट्रैवेल्स की गाड़ियां किराये पर ली गईं और फिर इन्हीं गाड़ियों पर सवार होकर टीमें अतीक के करीबियों के ठिकानों तक पहुंचीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed