फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : अफसरों की स्पेशल टीम करेगी माफिया से पूछताछ, राज उगलवाने के लिए दो सौ सवालों की सूची तैयार

Thu, 13 Apr 2023 06:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 06:26 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में बी वारंट पर लाए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से पूछताछ के लिए पुलिस अफसरों की स्पेशल टीम तैयार कर ली गई है। कस्टडी रिमांड पर लिए जाने के दौरान उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े राज उगलवाने के लिए उससे पूछे जाने वाले दो सौ सवालों की फेहरिश्त तैयार की गई है।

विज्ञापन
special team of officers will interrogate the mafia Atiq ahmed
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

उमेश पाल हत्याकांड में बी वारंट पर लाए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से पूछताछ के लिए पुलिस अफसरों की स्पेशल टीम तैयार कर ली गई है। कस्टडी रिमांड पर लिए जाने के दौरान उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े राज उगलवाने के लिए उससे पूछे जाने वाले दो सौ सवालों की फेहरिश्त तैयार की गई है।



इस दौरान पुलिस की विशेष टीम दोनों भाइयों से फरार चल रहे पांच लाख के इनामी शूटर असद अहमद समेत अन्य शूटरों व शाइस्ता परवीन के असल ठिकानों का पता पूछेगी। साथ ही सवालों के जरिए हत्याकांड की साजिश के अनसुलझे तारों की गुत्थियां भी खोली जाएंगी।

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी धूमनगंज पुलिस का दावा है कि अब तक कि विवेचना में इस बात के अहम सबूत मिले हैं कि इसकी साजिश साबरमती जेल में बंद अतीक और बरेली जेल में बंद अशरफ ने ही रची। यही वजह है कि अब दोनों को कस्टडी रिमांड पर लिए जाने की तैयारी है। इसके लिए तेज तर्रार अफसरों की टीम बनाई गई है।

सूत्रों का कहना है कि रिमांड पर लिए जाने के बाद तीन शिफ्ट में अतीक और अशरफ से पूछताछ की जाएगी। वारदात को 47 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी तमाम सवालों के जवाब पुलिस नहीं ढूंढ़ सकी है। कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब ढूंढ़े बिना हत्याकांड की विवेचना पूरी होना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में इन सवालों की फेहरिश्त तैयार कर ली गई है।

special team of officers will interrogate the mafia Atiq ahmed
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद को नैनी जेल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस इन ढूंढ़ेगी इन खास सवालों का जवाब

- हत्याकांड के बाद से असद व अन्य शूटर और शाइस्ता परवीन कहां हैं?
- शाइस्ता, असद से आखिरी बार कब मुलाकात या बात हुई थी?

- घटना वाले दिन बहनोई अखलाख से अतीक की क्या बात हुई?
- बात करने के लिए फोन कहां से आया?

- किसी जेलकर्मी ने फोन दिया तो वह कौन था?
- घटना से पहले शूटर असद व गुलाम बरेली जेल में अशरफ से क्यों मिले?

- वह छह अन्य लोग कौन थे जो असद व गुलाम के साथ अशरफ से मिले?
- अखलाक से अतीक ने क्याें मंगाए थे 50 हजार रुपये?

- अखलाक के भतीजे अतीकुररहमान ने जिस पेटीएम वॉलेट में रुपये डाले, वह किसका था?
- उमेश पाल हत्याकांड से पहले अतीक से साबरमती जाकर कौन-कौन मिला?

- चकिया स्थित कार्यालय से बरामद लाखों की नगदी कहां से आई?
- असलहों से भरा बैग आखिर शाइस्ता के पास कहां से आया?

- खंडहर हो चुके मकान से मिले रजिस्टर का आखिर क्या है राज?
- अली का दो आधार कार्ड बनवाने के पीछे क्या है साजिश?

special team of officers will interrogate the mafia Atiq ahmed
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

सात से 14 दिनों की मांगी जा सकती है रिमांड

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोर्ट में अतीक व अशरफ को सात से 14 दिनों तक कस्टडी रिमांड पर देने की अर्जी दी जा सकती है। गौरतलब है कि अतीक व अशरफ से पूछताछ के दौरान ही पुलिस को इस मामले में अहम सबूत इकट्ठा कर कड़ी से कड़ी भी जोड़ना है। ऐसे में उनसे गहन पूछताछ बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
special team of officers will interrogate the mafia Atiq ahmed
Atiq Ahmed - फोटो : अमर उजाला

कचहरी परिसर छावनी में रहेगा तब्दील


उधर अतीक व अशरफ की पेशी को देखते हुए बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में कड़े सुरक्षा प्रबंध करने का निर्णय लिया गया है। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों को ही जाने की अनुमति होगी। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी के साथ ही आरएएफ की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में एलआईयू की टीम भी तैनात रहेगी जो हर गतिविधि की टोह लेती रहेगी। उधर दोनों भाइयों को जेल से न्यायालय तक लाने के दौरान भी पुलिस वाहन एस्कॉर्ट में लगाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछली बार दोनों की पेशी के दौरान कुछ अधिवक्ताओं की ओर से भी नारेबाजी की गई थी। ऐसे में इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
special team of officers will interrogate the mafia Atiq ahmed
अतीक और शाइस्ता - फोटो : अमर उजाला

पेशी से पहले अफसरों ने परखी कोर्ट परिसर की सुरक्षा


कोर्ट में पेशी से पहले बुधवार को पुलिस के अफसरों ने अभियोजन अधिकारी केस साथ कचहरी परिसर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान सीजेएम कोर्ट के अलावा अतीक और अशरफ को पेशी पर लाए जाने वाले रास्तों पर भी चौकसी के इंतजामों को परखा। इसमें पुलिस उपायुक्त क्राइम सतीश चंद्र के अलावा डीसीपी कर्नलगंज, अभियोजन अधिकारी अविनाश और डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed