फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: सीबीआई के सामने चश्मदीद का खुलासा, पीड़िता जमीन पर पड़ी थी भाई और मां उसके पास थे, मैं...

Sat, 17 Oct 2020 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Oct 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Eyewitness exposed in front of CBI, victim was Lying at scene Brother and mother were near victim
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में सीबीआई की जांच और तेज हो गई है। सीबीआई की टीम लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अहम तथ्य जुटा रही है। सीबीआई के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर गांव के एक युवक ने अपने बयान दर्ज कराए। वह अपने भाई के साथ वहां पहुंचा था।

Hathras Rape Case Victim News Eyewitness exposed in front of CBI, victim was Lying at scene Brother and mother were near victim
सीबीआई के कैंप कार्यालय जाता चश्मदीद - फोटो : अमर उजाला
उसने कई अहम जानकारी सीबीआई को दीं। इससे पहले इस युवक ने खुद को घटना का चश्मदीद गवाह बताया। उसका कहना था कि यह घटना उसके खेत पर ही हुई है। जब घटना हुई तो उस समय पीड़िता की मां व भाई वहां मौजूद थे। सीबीआई की टीम अब तक दो बार बिटिया के गांव होकर आ चुकी है।
 
Hathras Rape Case Victim News Eyewitness exposed in front of CBI, victim was Lying at scene Brother and mother were near victim
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल पहुंचकर भी रिकॉर्ड खंगाल चुकी है। कई अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस से भी दस्तावेज हासिल कर चुकी है। अब सीबीआई अपने शिविर कार्यालय में इस केस से जुड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। इस क्रम में सीबीआई ने गांव के ही एक युवक विक्रम उर्फ छोटू से पूछताछ की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Eyewitness exposed in front of CBI, victim was Lying at scene Brother and mother were near victim
घटनास्थल पर रोकी आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले एसआईटी भी उससे पूछताछ कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि वह घटना का चश्मदीद गवाह है।विक्रम दोपहर दो बजे सीबीआई के शिविर कार्यालय पर अपने भाई के साथ पहुंचा और वहां घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी दी। उससे सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की।
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Eyewitness exposed in front of CBI, victim was Lying at scene Brother and mother were near victim
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का भाई, मां मौके पर थे मौजूद, पीड़िता जमीन पर पड़ी थी
सीबीआई से पूछताछ के पहले विक्रम उर्फ छोटू ( 20 वर्ष) ने बताया कि जहां घटना हुई थी, वह खेत उसका ही है। खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए छोटू का कहना है कि जब घटना हुई तो वह अपने खेत में चारा काट रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा। उस समय लड़की का भाई व मां वहां खड़े थे। पीड़िता खेत में लेटी हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed