{"_id":"66977aeb54e939254d010b83","slug":"aligarh-crime-news-woman-burnt-in-police-station-self-immolation-case-know-motive-behind-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने में जिंदा जली महिला:...तो क्या सुनवाई न कर रही पुलिस को डराना था मां-बेटे का मसकद? रोते हुए बाहर आई थी वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में जिंदा जली महिला:...तो क्या सुनवाई न कर रही पुलिस को डराना था मां-बेटे का मसकद? रोते हुए बाहर आई थी वो
Wed, 17 Jul 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:59 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में जिंदा जली महिला
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की खौर कोतवाली परिसर में हुई घटना में बेशक पुलिस सीसीटीवी सबूत के सहारे बचाव करती फिर रही है। मगर इस सवाल पर कोई क्यों नहीं पहुंच रहा कि आखिर महिला ऐसा करने को क्यों मजबूर हुई? या महिला ने ऐसा क्यों किया? क्या सिर्फ मां-बेटे पुलिस को डराना चाहते थे? अगर वे सिर्फ डराना ही चाहते थे तो क्यों? कहीं न कहीं मां-बेटे की सुनवाई नहीं हो रही होगी? तभी वे ऐसा करने को मजबूर हुए।
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
पहले 11 जून को घटना हुई। उसमें महिला की मंशा या आरोप के अनुसार चार्जशीट दायर नहीं हुई। फिर महिला कुछ दिन बाद अपने मायके इगलास के गांव मोहकमपुर जाकर रहने लगी। अब फिर दरकन नगरिया वाले घर में आकर रहने लगी। मकान खाली करने के बदले में रुपयों की मांग कर दी। मगर आरोपी पक्ष के तर्क के अनुसार रुपये ज्यादा मांगे जा रहे थे।
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
अब से चार-पांच दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ। महिला ने फिर मारपीट, चोरी व अभद्रता का आरोप लगाया। महिला कोतवाली शिकायत करने पहुंची। बात समाधान दिवस में ही सीओ-एसडीएम के समक्ष आई। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास कराए गए। मध्य का रास्ता निकालने के प्रयास हुए। मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली की दलाली में सक्रिय रहता है आरोपी
महिला मायके द्वारा घटना से पहले चीख चीखकर लगाए गए आरोपों के अनुसार, मंगलवार सुबह चंद्रभान कोतवाली आया। वह थाने में दलाली में सक्रिय रहता है। उसके कहने पर आरोपी कोतवाल डीके सिसौदिया ने मां-बेटे को फोन कर बुलाया। एक बजे से मां-बेटे, चंद्रभान के बीच दोनों इंस्पेक्टर समझौते के प्रयास कर रहे थे। धन को लेकर बात नहीं बन रही थी। दोनों में जमकर हुज्जत हुई।

रोते-बिलखते हुए कोतवाली से निकली थी महिला
कोतवाल पर एकपक्ष की बात सुनने का आरोप लगाकर हेमलता करीब एक घंटे बाद यह धमकी देते हुए निकली कि वह जहर खा लेगी या आग लगा लेगी। तभी सुनोगे। मगर इंस्पेक्टर ने उसकी इस धमकी को अनसुना कर दिया। हां, एक दरोगा रणधीर जरूर पीछे गया। मगर वह बाहर चले गए।