{"_id":"66975ecbeaa2c864b50e62fc","slug":"woman-burnt-alive-in-police-station-aligarh-lighter-fell-during-scuffle-son-picked-it-up-and-lit-it-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने में जिंदा जली महिला: छीनाझपटी में गिरा लाइटर, बेटे ने उठाकर जलाया; पलक झपकते ही आग की लपटों में घिर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में जिंदा जली महिला: छीनाझपटी में गिरा लाइटर, बेटे ने उठाकर जलाया; पलक झपकते ही आग की लपटों में घिर गई वो
Wed, 17 Jul 2024 12:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खैर कोतवाली में अपनी समस्या के समाधान के लिए चक्कर काट रही महिला मंगलवार को भी अपने बेटे के साथ पुलिस से गुहार लगाने के लिए पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान बेटा वीडियो बनाता हुआ साथ चल रहा था। जिसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए। महिला के हाथ में लाइटर भी था, पुलिसकर्मियों ने वह लाइटर छीनने का प्रयास किया तो वह जमीन पर गिर गया। बताते हैं बेटे ने लाइटर उठाकर जला दिया।
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
बस पलक झपकते ही महिला के पेट्रोल से भीगे शरीर ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह लपटों में घिर गई। आनन फानन पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डाला और पहले खैर सीएचसी, फिर वहां से एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
इधर, पुलिस ने सीसीटीवी साक्ष्य के आधार पर बेटे को हिरासत में ले लिया। इस खबर पर आए मायके पक्ष और ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी ने पहुंचकर भीड़ को समझाकर शांत किया और बेटे को छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीण वहां से गए। एसएसपी ने उन्हें समझाया कि जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
समाधान दिवस में भी नहीं निकला कोई समाधान
महिला ने चार दिन पहले घर से गेहूं चोरी होने और विपक्षियों द्वारा मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस से शिकायत पर दोनों पक्षों को समाधान दिवस में बुलाया गया था। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति बनी थी कि वह मकान खाली कर देंगे। इसके एवज में उन्हें मकान की कीमत चाहिए। पुलिस का कहना है कि महिला पक्ष दस लाख रुपये मांग रहा था जबकि दूसरा पक्ष पांच लाख रुपये देने पर तैयार था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर दोनों ही पक्ष थाने बुलाए गए थे।

महिला के भाई ने रिश्ते के जेठ पर लगाया थाने में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
हेमलता के भाई चंद्रमोहन ने बताया कि उसकी विधवा बहन के साथ परिजनों ने निर्वस्त्र कर मारपीट की थी। जिसमें पुलिस ने मारपीट में ही रिपोर्ट दर्ज की थी। इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। इसी दौरान उसकी बहन हेमलता की आरोपी चंद्रभान व उसके परिजनों से कहासुनी हो गई। आरोपी चंद्रभान ने थाना पुलिस के सामने उसकी विधवा बहन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।