फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस वे बस हादसा: 120 किमी की 'रफ्तार' से आई मौत, 40 फीट नीचे नाले में समाईं 29 जिंदगियां

Tue, 09 Jul 2019 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
yamuna expressway News Today: bus accident due to over speed in agra uttar pradesh
झरना नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया। हादसा इतना भीषण था कि 29 यात्री मौत की नींद सो गए। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। 27 लोग घायल हैं। हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को नींद आना बताया जा रहा है। 


yamuna expressway News Today: bus accident due to over speed in agra uttar pradesh
घटनास्थल पर एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे में घायल युवक अंकुर के अनुसार एसी जनरथ बस लखनऊ से रविवार रात को चली गई थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना एत्मादपुर क्षेत्र में यह हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस यमुना एक्सप्रेस वे से 40 फीट नीचे झरना नाले में जा गिरी। 
yamuna expressway News Today: bus accident due to over speed in agra uttar pradesh
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बस 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। बस डिवाइडर से टकराकर एक फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ी, फिर चार फुट ऊंची रेलिंग पर 25 मीटर तक घिसटती गई। इस दौरान टायर फट गया और 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
yamuna expressway News Today: bus accident due to over speed in agra uttar pradesh
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
हादसे के वक्त ज्यादातर लोग नींद में थे। 29 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
yamuna expressway News Today: bus accident due to over speed in agra uttar pradesh
इसी नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
घायलों ने बताया कि बस में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed