{"_id":"6a8e60941188c8eed80dd508","slug":"sn-medical-college-doctors-save-five-cancer-patients-in-fourteen-days-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन में बचाईं पांच जानें: एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की जटिल सर्जरी, मरीजों को दिया नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन में बचाईं पांच जानें: एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की जटिल सर्जरी, मरीजों को दिया नया जीवन
Wed, 26 Aug 2026 09:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:12 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज की ऑन्को सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी की संयुक्त टीम ने 14 दिनों में हेड एंड नेक कैंसर से पीड़ित पांच गंभीर मरीजों की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। आयुष्मान भारत और साध्य योजना के तहत मरीजों का इलाज निशुल्क किया गया, जिससे उन्हें दिल्ली-जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
ऑन्को और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सरोजनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। ऑन्को सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने बीते 14 दिनों के भीतर सिर और गर्दन (हेड एंड नेक) के कैंसर से पीड़ित पांच गंभीर मरीजों के बेहद जटिल सर्जरी कर उन्हें जीवनदान दिया। सभी मरीज चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. वरुण कुमार अग्रवाल, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. शुभजीत बारीक और प्लास्टिक सर्जन डॉ. श्रीप्रिया की टीम ने ऑपरेशन किया। जूनियर रेजिडेंट डॉ. कोमल, डॉ. हरिओम और एनेस्थीसिया टीम का भी विशेष योगदान रहा। डॉ. शुभजीत बारीक ने बताया कि कॉर्पोरेट अस्पतालों में ऐसे इलाज पर मरीजों के लाखों रुपये खर्च होते हैं, जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत और साध्य योजना के तहत यह बड़ी सर्जरी पूरी तरह से निशुल्क की गई है।
इन पांच मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन
- किशन (42 वर्ष, रायबरेली)
-दीपक (31 वर्ष, लोहामंडी, आगरा)
-हरिकिशन (62 वर्ष, कासगंज)
-मुमताज (41 वर्ष, सेवला-रोहता)
- रजनी (55 वर्ष, कासगंज)
दिल्ली-जयपुर की दौड़ से मिली मुक्ति
कैंसर सर्जन डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि पहले ऐसे जटिल मामलों के लिए मरीजों को दिल्ली या जयपुर जाना पड़ता था, जिससे भारी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ता था। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता एवं सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा जयमन ने पूरी टीम को बधाई दी।