फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suryapet Telangana Bus-truck collision Many dead several injured 40 plus passengers on board rescue updates

तेलंगाना के सूर्यापेट में बस-ट्रक की भिड़ंत: हादसे में छह मौतें, कई लोग घायल; बस में 43 यात्री थे सवार

Wed, 26 Aug 2026 07:22 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 26 Aug 2026 07:22 AM IST
सार

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसे की खबर है। निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 5.20 बजे हुआ। 

विज्ञापन
Suryapet Telangana Bus-truck collision Many dead several injured 40 plus passengers on board rescue updates
तेलंगाना में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। हादसे की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक प्राइवेट ईवी बस के ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में छह महिलाएं शामिल हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5.15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुई। बस में 42 यात्री सवार थे और वह हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी, तभी वह पीछे से एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


सूर्यापेट जिले के पुलिस अधीक्षक के. नरसिम्हा ने पत्रकारों को बताया कि ट्रक में औद्योगिक इस्तेमाल के लिए भारी पिलर लदे हुए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही बस ट्रक से टकराई, पिलर को बांधने वाली चेन टूट गई और वे बस के दाहिने हिस्से से जा टकराए। माना जा रहा है कि इससे बस में आगे बैठे लोगों की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि हादसे की वजह तेज रफ्तार हो सकती है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बस के टकराने से पहले ही ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकरा चुका था।


सूर्यापेट बस हादसे पर राज्य भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा, 'यह दुखद है कि हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और छह लोगों की मौत हो गई है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। सरकार को तुरंत मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान करना चाहिए और घायलों को सही इलाज मिलना चाहिए। हमारे राज्य में सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। वजह चाहे जो भी हो, सरकार को सड़क सुरक्षा के उपायों को मजबूत करना होगा। ड्राइवरों, ट्रांसपोर्ट मालिकों और कंपनियों को भी सभी जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed