फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: ड्राइवर की झपकी से मौत के आगोश में समाए 29 लोग, नाले में बिखरे शव

Tue, 09 Jul 2019 12:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Agra Expressway Accident Today News: big road accident bus falls into drain on Yamuna Expressway
बस हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर बरपा है। आगरा में झरना नाले में एसी जनरथ बस गिर गई। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई है। कई घायल हैं।

Agra Expressway Accident Today News: big road accident bus falls into drain on Yamuna Expressway
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
घटना आगरा के थाना एत्मादपुर इलाके में हुई। झरना नाले के पास यात्रियों से भरी एक बस सोमवार को पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए।
Agra Expressway Accident Today News: big road accident bus falls into drain on Yamuna Expressway
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से अब तक कई शवों को निकाल लिया गया है, आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Expressway Accident Today News: big road accident bus falls into drain on Yamuna Expressway
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। 
विज्ञापन
Agra Expressway Accident Today News: big road accident bus falls into drain on Yamuna Expressway
शवों को निकालती पुलिस और अन्य - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने बताया कि बस लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे जा रही थी, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस बेकाबू हुई और यमुना एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed