{"_id":"5c7a96fdbdec2273a135777d","slug":"wing-commander-abhinandan-varthaman-new-fashion-trend-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की मूंछों पर फिदा हुए युवा, फैशन में चला ट्रेंड, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की मूंछों पर फिदा हुए युवा, फैशन में चला ट्रेंड, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी जेट एफ-16 को मार गिराने के बाद देशवासियों की जुबान पर वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) का नाम है। देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन की तरह उनकी मूंछे चर्चाओं में हैं। ऐसे में यही फैशन का नया ट्रेंड भी बन गया है। ताजनगरी के कई युवाओं ने शनिवार को सैलून जाकर अभिनंदन की तरह अपनी मूंछें बनवाई और उनकी तरह दिखने का प्रयास किया।
2 of 5
लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी विंग कमांडर को सलामी
मूंछों के मामले में कभी कहा जाता था कि मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी, लेकिन अब अपने पराक्रम और वीरता से दुनिया भर में चर्चित हुए विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछों का हर कोई कायल है। जांबाज पायलट की मूंछों ने फैशन का ट्रेंड ही बदल दिया। अब तक दाढ़ी मूंछों में दिख रहे युवाओं ने सैलून जाकर अभिनंदन की तरह ही मूंछे रखनी शुरू कर दीं।
3 of 5
केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर धीरज कुमार ने रखीं अभिनंदन जैसी मूछें
अभी तक ऐसी मूंछों का ट्रेंड केवल सिक्योरिटी फोर्स से जुड़े लोगों में ही था, लेकिन विंग कमांडर की तरह दिखने के लिए केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर धीरज कुमार ने शनिवार को ही ऐसी मूंछें रखवाई। धीरज की तरह ही शहर के अंकित सहगल, प्रवीन दीक्षित, विनीत सिंह समेत कई युवा सैलूनों में ऐसे ही मूंछें रखने के लिए पहुंचे। इनका कहना है कि मूछें हों तो अभिनंदन जैसी, हिम्मत भी हो तो अभिनंदन जैसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मूछें तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी
धीरज कुमार का कहना है कि अभिनंदन हमारे देश के हीरो हैं। उन्होंने जैसा अदम्य साहस दिखाया, वैसा ही जज्बा देशवासियों में है। केवल मूंछे रखकर ही नहीं, बल्कि उनके जैसा बनने की कोशिश हर हिंदुस्तानी को करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर
सैलून संचालक दौलत परमार ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन साहब की मूंछे इस समय ट्रेंड में है। जो लोग आ रहे हैं, वह ऐसी मूंछे बनवाने की ख्वाहिश रख रहे हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए मुमकिन नहीं। उनकी तरह दिखने के लिए युवाओं में काफी जोश है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।