दीपोत्सव की आभा से ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन दमक रही है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से नगर जगमग होने लगता है। इस रोशनी के बीच शुक्रवार शाम को जब यमुना मैया के तट पर सैकड़ों दीये जलाए तो विधवा महिलाओं के सूने जीवन में खुशियों के दीप जगमगा उठे।
2 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विधवा और निराश्रित महिलाओं ने यमुना के केशीघाट पर दीपदान किया ताकि उनके जीवन में छाए अंधेरे का अंत किया जा सके। यह सातवां मौका था, जब इन महिलाओं ने रोशनी के उत्सव में भाग लिया।
3 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सुलभ इंटरनेशनल के डॉ बिंदेश्वर पाठक की ओर से इन विधवा महिलाओं के लिए रोशनी के त्योहार का आयोजन किया। इसमें काफी की संख्या में निराश्रित महिलाओं ने हिस्सा लेकर दीपदान किया।
4 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इन महिलाओं ने पहले यमुना महारानी की आरती की। इसके बाद फूलों से बनी रंगोली पर दीपदान किया। सैकड़ों दीयों की रोशनी से यमुना तट रोशनी से नहा उठा तो निराश्रित माताओं के जीवन में खुशियों के दीप जगमगाने लगे।
5 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
यमुना मैया के चरणों में दीपदान इन माताओं ने सबके लिए मंगल कामना की। मिट्टी के दीये जलाने के अलावा, विधवा माताओं ने वहां भजन गाए।