फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटेश्वर पशु मेला: लग्जरी गाड़ियों से भी महंगी है 'चंपा-चमेली' की जोड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 27 Oct 2019 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Oct 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
47 lakhs price of horses in Bateshwar Pashu Mela
चंपा चमेली का जोड़ी - फोटो : अमर उजाला
आगरा से करीब 75 किलोमीटर दूर यमुना किनारे बसे बटेश्वर में इन दिनों उत्तर भारत के प्रमुख पशु मेले की धूम है। कई राज्यों के पशु व्यापारी यहां डेरा जमाए हुए हैं। मेले में ऊंट, बैल, घोड़े, खच्चर, गधे, बकरी आदि पशु बिक्री के लिए लाए गए हैं। उम्दा नस्ल के घोड़ों की कीमत लग्जरी गाड़ियों से भी ज्यादा है, वहीं नकुली नस्ल की घोड़ी 'चंपा-चमेली' की जोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
47 lakhs price of horses in Bateshwar Pashu Mela
चारपाई पर करतब करता घोड़ा - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर पशु मेले में कन्नौज के उस्मान सेठ नकुली नस्ल की घोड़ी चंपा और चमेली की जोड़ी लेकर आए हैं। उस्मान ने बताया कि दोनों की कीमत करीब 47 लाख रुपये है। चंपा 18 महीने की है। इसकी कीमत 25 लाख रुपये रखी है। वहीं 20 महीने की चमेली की कीमत 22 लाख रुपये है। उस्मान ने गढ़मुक्तेश्वर के मेले से दोनों को 38 लाख में खरीदा था। दोनों घोड़ियों की खुराक पर हर रोज करीब एक हजार रुपये खर्च होते हैं। प्रशिक्षण के लिए 10 हजार की पगार पर उस्ताद भी रखा है।  
47 lakhs price of horses in Bateshwar Pashu Mela
चंपा चमेली का जोड़ी - फोटो : अमर उजाला
उस्मान ने बताया कि दोनों घोड़ी नकुली नस्ल की होने के साथ ही अपने नयन नक्श और कानों से लेकर पैरों तक खूबसूरत हैं। चाल बेमिसाल है। दौड़, नाच में भी पारंगत हैं। दोनों के अभी दांत नहीं निकले हैं। मेले में 'चंपा-चमेली' की जोड़ी से पारखियों की नजर हट ही नहीं रही। दोनों घोड़ियों की खरीद के लिए पारखी पहुंच रहे हैं। अब तक इस जोड़ी की कीमत 42 लाख रुपये लग चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
47 lakhs price of horses in Bateshwar Pashu Mela
पशु मेले में ऊंट - फोटो : अमर उजाला
रेगिस्तान में सबसे तेज चाल के लिए बालत्तर प्रजाति के ऊंट विख्यात है। बीकानेर के राजवीर सिंह बालत्तर प्रजाति के 14 ऊंट लेकर बटेश्वर मेले में पहुंचे हैं। जिनकी कीमत 60 से 95 हजार रुपये तक है। इसके अलावा मेले में नागौरी, हड़ौती, बीकानेरी, अजमेरी, बाड़मेरी आदि किस्म के ऊंट 20 हजार लेकर 60 हजार तक में बिक रहे हैं। मेले में डेढ़ लाख रुपये कीमत तक के ऊंट हैं। 
विज्ञापन
47 lakhs price of horses in Bateshwar Pashu Mela
बटेश्वर मेले में पशु - फोटो : अमर उजाला
करीब एक महीने तक चलने वाले इस पशु मेले को लेकर जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मेले में सुरक्षा के लिए पांच पुलिस चौकी बनाई गई है। मेला कोतवाल बीआर दीक्षित ने बताया कि घोड़ा बाजार, ऊंट बाजार, नौरंगीघाट, मंदिर शृंखला, खच्चर बाजार में पुलिस चौकियां गठित कर फोर्स तैनात कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed