आगरा में पानी की सप्लाई व्यवस्था में लीकेज के कारण गुरुवार को शहर के 40 हजार लोगों को पानी नहीं मिला। स्ट्रैची ब्रिज, शाहगंज और बोदला-सिकंदरा रोड पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण 30 हजार से अधिक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। वहीं पूरी क्षमता से मोटर न चलने के कारण यमुनापार के करीब 10 हजार लोगों को पानी नहीं मिला।
2 of 7
पानी की परेशानी से जूझते लोग, टैंकरों से भर रहे पानी
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा वाटरवर्क्स से शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन के लिए मेन राइजिंग लाइन बोदला-सिकंदरा रोड होते हुए जा रही है। ये लाइन विनय नगर मोड़ के पास बोदला हॉस्पिटल के सामने दो जगह से लीक है। इसी तरह साकेत हॉस्पिटल के सामने शाहगंज में पाइपलाइन लीक है। नेहरू नगर की तरह यहां भी कभी भी सड़क धंस सकती है। मदिया कटरा नाले के चोक हो जाने की सूचना पर नगर निगम ने ड्रेनेज एक्सपर्ट और पूर्व जेडएसओ चरन सिंह की मदद ली।
3 of 7
समर से पानी लेने के लिए इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नाले की पुलिया के अंदर जब कर्मचारियों से चेकिंग कराई तो यह नाला पूरी तरह से चोक मिला। नाले की सफाई होते ही पानी की पाइपलाइन नजर आई, जो लीक हो रही थी। 8 इंच की पानी की पाइपलाइन इस नाले के नीचे से गुजर रही है जिसके लीक होने का वीडियो बनाकर नगर निगम के कर्मचारियों ने जलकल को भेज दिया है। इन लीकेज के कारण पानी का प्रेशर कम रहा। इससे 30 हजार लोगों को गुरुवार को पानी नहीं मिला। वहीं जवाहरपुल पर पाइपलाइन बदले जाने और टेस्टिंग के बाद मोटर पूरी क्षमता से नहीं चलाई गई। इस कारण ऊंचे क्षेत्रों में रहने वाले दस हजार लोगों तक पानी नहीं पहुंचा।
4 of 7
पानी भरकर ले जाते किशोर
- फोटो : अमर उजाला
500 मीटर दूर से लाते हैं पानी
अधिकारियों और नेताओं से कहते-कहते हम थक चुके हैं लेकिन हमारी पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है। हमें हर दिन 500 मीटर दूर पंचकुइयां से ही पानी भरकर लाना पड़ता है - रेशमा, गोकुल पुरा
आंदोलन भी करके देख लिए और धरने भी दे दिए लेकिन मेरे क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा। जलकल विभाग के अधिकारी कान बंद कर चुके हैं। जनता हमसे शिकायत करती है - राजेश प्रजापति पार्षद, अशोक नगर
5 of 7
गंगाजल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहर में जहां भी पाइपलाइन लीकेज हो रही है हम वहां लगातार लीकेज की मरम्मत या पूरा पाइप बदल रहे हैं। बड़े सभी लीकेज पर हम लगभग नियंत्रण पा चुके हैं, लेकिन पुरानी जर्जर लाइन के कारण कुछ छोटे-मोटे लीकेज हो रहे हैं। जिनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने की योजना है। हमारी टीम हर दिन 12 से 15 लीकेज दूर कर रही है। - आरएस यादव महाप्रबंधक, जलकल विभाग