फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिये सरकार! सड़कों पर बहता नीर, बूढ़े कंधे पानी ढोने को मजबूर...

Fri, 24 Jul 2020 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 AM IST
सार

तीन जगह लीकेज... 40 हजार लोगों को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
Water Supply From Sikandra Water Works Stops Today
पाइप लाइन टूटी होने से सड़कों पर फैलता गंगाजल, बुजुर्ग महिला बाल्टी ले जाती हुई - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पानी की सप्लाई व्यवस्था में लीकेज के कारण गुरुवार को शहर के 40 हजार लोगों को पानी नहीं मिला। स्ट्रैची ब्रिज, शाहगंज और बोदला-सिकंदरा रोड पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण 30 हजार से अधिक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। वहीं पूरी क्षमता से मोटर न चलने के कारण यमुनापार के करीब 10 हजार लोगों को पानी नहीं मिला। 
Water Supply From Sikandra Water Works Stops Today
पानी की परेशानी से जूझते लोग, टैंकरों से भर रहे पानी - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा वाटरवर्क्स से शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन के लिए मेन राइजिंग लाइन बोदला-सिकंदरा रोड होते हुए जा रही है। ये लाइन विनय नगर मोड़ के पास बोदला हॉस्पिटल के सामने दो जगह से लीक है। इसी तरह साकेत हॉस्पिटल के सामने शाहगंज में पाइपलाइन लीक है। नेहरू नगर की तरह यहां भी कभी भी सड़क धंस सकती है। मदिया कटरा नाले के चोक हो जाने की सूचना पर नगर निगम ने ड्रेनेज एक्सपर्ट और पूर्व जेडएसओ चरन सिंह की मदद ली। 
Water Supply From Sikandra Water Works Stops Today
समर से पानी लेने के लिए इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नाले की पुलिया के अंदर जब कर्मचारियों से चेकिंग कराई तो यह नाला पूरी तरह से चोक मिला। नाले की सफाई होते ही पानी की पाइपलाइन नजर आई, जो लीक हो रही थी। 8 इंच की पानी की पाइपलाइन इस नाले के नीचे से गुजर रही है जिसके लीक होने का वीडियो बनाकर नगर निगम के कर्मचारियों ने जलकल को भेज दिया है। इन लीकेज के कारण पानी का प्रेशर कम रहा। इससे 30 हजार लोगों को गुरुवार को पानी नहीं मिला। वहीं जवाहरपुल पर पाइपलाइन बदले जाने और टेस्टिंग के बाद मोटर पूरी क्षमता से नहीं चलाई गई। इस कारण ऊंचे क्षेत्रों में रहने वाले दस हजार लोगों तक पानी नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water Supply From Sikandra Water Works Stops Today
पानी भरकर ले जाते किशोर - फोटो : अमर उजाला
500 मीटर दूर से लाते हैं पानी
अधिकारियों और नेताओं से कहते-कहते हम थक चुके हैं लेकिन हमारी पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है। हमें हर दिन 500 मीटर दूर पंचकुइयां से ही पानी भरकर लाना पड़ता है - रेशमा, गोकुल पुरा

आंदोलन भी करके देख लिए और धरने भी दे दिए लेकिन मेरे क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा। जलकल विभाग के अधिकारी कान बंद कर चुके हैं। जनता हमसे शिकायत करती है - राजेश प्रजापति पार्षद, अशोक नगर
विज्ञापन
Water Supply From Sikandra Water Works Stops Today
गंगाजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर में जहां भी पाइपलाइन लीकेज हो रही है हम वहां लगातार लीकेज की मरम्मत या पूरा पाइप बदल रहे हैं। बड़े सभी लीकेज पर हम लगभग नियंत्रण पा चुके हैं, लेकिन पुरानी जर्जर लाइन के कारण कुछ छोटे-मोटे लीकेज हो रहे हैं। जिनकी जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने की योजना है। हमारी टीम हर दिन 12 से 15 लीकेज दूर कर रही है। - आरएस यादव महाप्रबंधक, जलकल विभाग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed