{"_id":"5954ba4d4f1c1b87118b4b80","slug":"water-lodging-in-mainpuri-and-kasganj-after-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरसातः मूंगफली की फसल डूबी, ताल-तलैया बना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसातः मूंगफली की फसल डूबी, ताल-तलैया बना शहर
Thu, 29 Jun 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते करीब तीन दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बाद हुई बारिश ने तापमान में तो राहत जरूर पहुंचाई लेकिन आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। अभी मानूसन की आहट लेकर आए बादलों से ही शहर में ताल-तलैया जैसे हालात हो गए। गांव देहात में बारिश का पानी भर जाने से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।
2 of 6
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रुक-रुककर ही सही लेकिन गुरुवार सुबह तक जारी रहा। मैनपुरी में रातभर हुई तेज बरसात के कारण यहां खेतों में पानी भर गया जिससे खेतों में खड़ी मूंगफली की फसल पूरी तरह डूब गई। मैनपुरी जिले में किसान बड़े पैमाने पर मूंगफली की खेती करते हैं। ऐसे में काफी नुकसान की संभावना है।
3 of 6
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
इधर कासगंज में शहर की नालियों और नालों की सफाई न होने से बरसात के बाद जलभराव हो गया। एक रात की ही बारिश में पूरा शहर ताल-तलैया सा नजर आया। इस दौरान बाजार गुजर रहे लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ा वहीं सड़कों पर जगह-जगह जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार को आगरा में सुबह की बारिश ने उमस से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। दोपहर तक बादलों की लुकाछिपी चली, लेकिन बुधवार दोपहर दो बजे के बाद फिर से काले बादल घिर आए और दोपहर में भी वाहनों को हेडलाइट ऑन कर गुजरना पड़ा। हालांकि झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
5 of 6
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में उमस के चलते लोगों ने भीगकर आनंद उठाया। शहर में पालीवाल पार्क पर झील में वोटिंग करने वालों की भीड़ रही। बारिश से सुहाने हुए मौसम में लोग पकौड़ों और भुट्टों का स्वाद उठाते देखे गए। वहीं फतेहाबाद रोड पर दोपहिया वाहनों से जा रहे लोग भी बरसात का आनंद लेते हुए गुजरे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।