फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj News: इंस्पेक्टर की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या, सात साल पहले हुई थी शादी

Wed, 03 Aug 2022 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
up police Inspector wife shot and committed suicide in the police station, sister made this allegation
इंस्पेक्टर की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में इंस्पेक्टर की पत्नी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना परिसर में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। मौके पर जब तक पुलिसकर्मी पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला का खून से लथपथ  शव मौके पर पड़ा हुआ था। थाना परिसर में मौजूद सरकारी आवास में इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उस तमंचे को भी कब्जे में ले लिया गया, जिससे गोली मारी गई थी। इस घटना की खबर मिलने के बाद मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की बहन ने इंस्पेक्टर  पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले में इंस्पेक्टर  को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है। 



up police Inspector wife shot and committed suicide in the police station, sister made this allegation
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ (इंस्पेक्टर) विवेक गुप्ता की पत्नी आरती (30)  ने मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली।  खून से लथपथ आरती की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मामले में एसओ को लाइन हाजिर  कर जांच बैठा दी है। 
up police Inspector wife shot and committed suicide in the police station, sister made this allegation
थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के भरथना निवासी विवेक गुप्ता सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ हैं। उनकी शादी सात वर्ष पूर्व आरती निवासी औरैया के साथ हुई थी। पत्नी थाना परिसर में आवास में रहती थी। हाल ही में वह आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
up police Inspector wife shot and committed suicide in the police station, sister made this allegation
इंस्पेक्टर से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि किसी बात पर दोनों के बीच दिन में तकरार हुई थी, जिसके चलते आरती ने तमंचे से गोली खुद को मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी आवास की तरफ दौड़े जहां आरती छटपटा रही थीं। थोड़ी देर बाद ही मौके पर उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
up police Inspector wife shot and committed suicide in the police station, sister made this allegation
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले में एसओ को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी गई है।  वहीं आरती की बहन पूजा पोरवाल ने इंस्पेक्टर पर गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed