फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: 75 साल की उम्र में 92 बार हार, फिर भी हौसला बरकरार, हस्नूराम फिर से चुनावी मैदान में

Tue, 06 Apr 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Hasanuram Ambedkari Will Contest Elections For 93th Time
जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हस्नूराम आंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न पदों पर 92 बार चुनाव हारने के बाद भी आगरा के हस्नूराम आंबेडकरी का हौसला बरकरार है। इसी हौसले के साथ वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं। फटे हुए जूते, दुबला-पतला बदन, खद्दर का कुर्ता और मन में जीत की आस लिए 75 साल के हस्नूराम आंबेडकरी ने रविवार को 93वीं बार पर्चा भरा। इस बार वह वार्ड 30 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हैं। 



यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा जिले की 690 प्रचायतों में 20,770 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल
UP Panchayat Chunav 2021: Hasanuram Ambedkari Will Contest Elections For 93th Time
जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हस्नूराम आंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव कोई भी हो, हस्नूराम आंबेडकरी हर बार जीत की उम्मीद में नामांकन करते हैं। 1985 से लगातार 36 सालों में 92 बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उनके सिर जीत का सेहरा नहीं बंधा। 1988 में सबसे पहले राष्ट्रपति पद के लिए उन्होंने नामांकन किया, लेकिन पर्चा निरस्त हो गया। 
UP Panchayat Chunav 2021: Hasanuram Ambedkari Will Contest Elections For 93th Time
हस्नूराम आंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला
हस्नूराम ने बताया कि वह तहसील में 1984 में सरकारी अमीन थे। तभी चुनाव लड़ने की इच्छा हुई तो एक पार्टी से टिकट मांगा। टिकट देने की बजाय उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया, कहां तुम्हें तो तुम्हारे घर में कोई वोट नहीं देगा। तभी से हस्नूराम को चुनाव लड़ने की धुन सवार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Hasanuram Ambedkari Will Contest Elections For 93th Time
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
हस्नूराम ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और फिर सांसद, विधायक, एमएलसी, पार्षद, मेयर और जिला पंचायत चुनाव लड़ते आ रहे हैं। यह उनका 93वां चुनाव है। पहली बार उनकी पत्नी सूरमा देवी भी नगला दूल्हे खां से प्रधान का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Hasanuram Ambedkari Will Contest Elections For 93th Time
समर्थकों के साथ हस्नूराम आंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार ही मेरा सबसे बड़ा मुद्दा- हस्नूराम
गांव दूल्हे खां निवासी हस्नूराम आंबेडकर ने कहा चुनाव में भ्रष्टाचार ही उनका सबसे बड़ा मुद्दा है। भ्रष्टाचार के कारण ही आज गांव से लेकर शहर तक बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed