{"_id":"6ac597f506e52c8e5405fa43","slug":"agra-fire-breaks-out-at-a-dhaba-following-an-explosion-chaos-ensues-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका
Wed, 07 Oct 2026 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:23 AM IST
सार
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि जिस समय आग लगी उस समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
धमाका होने से आसपास के लोग दहल गए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 स्थित भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खाली पड़े प्लॉट में चल रहे एक ढाबे में मंगलवार रात 1:30 बजे भीषण आग लग गई। धमाका होने से आसपास के लोग दहल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तीन दमकल और थाना सिकंदरा की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि जिस समय आग लगी उस समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था। देर रात आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। आग से ढाबे के बाहर फास्ट फूड विक्रेताओं के ठेले जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। धमाका सिलेंडर में होने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन