{"_id":"606b2f835f6fac5aa076628a","slug":"corona-virus-in-mainpuri-seven-corona-virus-positive-case-found-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना: रोडवेज परिचालक सहित सात कोरोना पॉजिटिव, नियमों को पालन नहीं कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना: रोडवेज परिचालक सहित सात कोरोना पॉजिटिव, नियमों को पालन नहीं कर रहे लोग
Tue, 06 Apr 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में बिना मास्क के सड़कों पर लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में सोमवार को रोडवेज परिचालक सहित सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। तीन को आइसोलेशन लेवल टू वार्ड में भर्ती कराया गया है। चार का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार ले रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3891 हो गई है। अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3790 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 25 एक्टिव केस हैं।
कोरोना की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कुर्रा क्षेत्र के गांव मकियानी निवासी 21 वर्षीय एक महिला जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। यहां महिला की कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकली। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में स्थित आइसोलेशन लेवल टू वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएचसी कुरावली में कराई गई जांच में विशुनपुरा निवासी 23 वर्षीय रोडवेज परिचालक कोरोना पॉजिटिव निकला। परिचालक को एंबुलेंस से जनपद के कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है। शहर के मोहल्ला धारऊ निवासी 24 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है
कोरोना वायरस की जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
सैफई में भर्ती दरवाह गांव निवासी सात वर्षीय बालक, चंद्रपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महिला, जैतूलपुर गांव निवासी 37 वर्षीय महिला और शहर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी एक वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को सीएमओ ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मास्क के निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने कहा कि बाहर से आने वाला प्रत्येक व्यक्ति नजदीकी सीएचसी पहुंचकर अपनी जांच कराए। पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले भी अपनी जांच कराएं। भीडभाड़ वाले इलाके में न जाएं। 45 साल से अधिक उम्र के महिला और पुरुष कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं। सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
आइसोलेशन लेवल टू पर तैनात होंगे नोडल अधिकारी
शासन ने आइसोलेशन लेवल टू पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही जिले में स्थापित आइसोलेशन लेवल टू पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति शासन से की जाएगी।
शासन ने आइसोलेशन लेवल टू पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही जिले में स्थापित आइसोलेशन लेवल टू पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति शासन से की जाएगी।