{"_id":"606a91d18ebc3edbef0a946f","slug":"up-panchayat-chunav-more-than-twenty-thousand-candidates-contesting-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा जिले की 690 पंचायतों में 20,770 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा जिले की 690 पंचायतों में 20,770 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल
Mon, 05 Apr 2021 10:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:25 AM IST
सार
- रविवार रात एक बजे तक ब्लॉक पर नामांकन पत्रों की हुई गणना
- प्रधान पद के लिए 6372, बीडीसी के लिए 5943 व ग्राम सदस्य के लिए हुए 7788 नामांकन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 11,178 पदों के लिए 20,770 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। रविवार को नामांकन के अंतिम दिन रात एक बजे तक नामांकन पत्रों की गणना के बाद ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 6372, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए 5943 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 7788 उम्मीदवारों के नामांकन हुए हैं। 667 पर्चें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए हैं।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शनिवार को 325 नामांकन हुए थे। रविवार को 342 नामांकन और हुए। जिनमें 222 आरक्षित वर्ग और 120 अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों ने पर्च भरे हैं। इनमें कुल 146 महिलाएं हैं। 667 उम्मीदवारों में कुल 276 महिलाएं शामिल हैं। 278 सामान्य और 389 आरक्षित वर्ग से उम्मीदवार हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
नीला-लाल-हरा-केसरिया... सबके अपने खेमे
कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को सबके अपने खेमे बने हुए थे। बसपा, सपा, भाजपा, आप, रालोद नेता अपने-अपने प्रत्याशियों की सहूलियत के लिए परिसर में ही अलग-अलग कोनों में खड़े रहे। जहां बसपा के खेमे में नीले दुपट्टे चमक रहे थे तो भाजपा खेमे में केसरिया। 'आप' के कार्यकर्ता सफेद टोपियां लगाए खड़े थे तो रालोद कार्यकर्ता हरा साफा गले में डाले दिखे। लाल टोपियां से सपा कार्यकर्ता अलग से पहचान आ रहे थे।
विज्ञापन
प्रधान के लिए पद : 690
सदस्य ग्राम पंचायत : 9180
सदस्य क्षेत्र पंचायत : 1257
सदस्य जिला पंचायत : 51
सदस्य ग्राम पंचायत : 9180
सदस्य क्षेत्र पंचायत : 1257
सदस्य जिला पंचायत : 51
| ब्लॉक | सदस्य ग्राम पंचायत | सदस्य क्षेत्र पंचायत | ग्राम प्रधान |
| एत्मादपुर | 872 | 353 | 522 |
| खेरागढ़ | 403 | 420 | 325 |
| फतेहाबाद | 662 | 325 | 643 |
| जगनेर | 333 | 279 | 287 |
| शमसाबाद | 595 | 447 | 525 |
| अकोला | 400 | 251 | 286 |
| सैंया | 481 | 484 | 445 |
| खंदौली | 595 | 362 | 395 |
| बिचपुरी | 386 | 324 | 247 |
| बरौली अहीर | 684 | 658 | 477 |
| पिनाहट | 453 | 351 | 364 |
| फतेहपुर सीकरी | 610 | 335 | 428 |
| जैतपुरकला | 341 | 118 | 138 |
| अछनेरा | 405 | 528 | 400 |
| बाह | 497 | 349 | 401 |