{"_id":"60681d3e8ebc3ee61e7ce6ce","slug":"up-panchayat-chunav-2021-candidates-violates-guidelines-of-covid-during-nomination-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये भीड़ खतरनाक है: पंचायत चुनाव का चढ़ा ऐसा खुमार, नामांकन से पहले नियम तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये भीड़ खतरनाक है: पंचायत चुनाव का चढ़ा ऐसा खुमार, नामांकन से पहले नियम तार-तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एत्मादपुर में बैंक के बाहर प्रत्याशियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन से पहले एत्मादपुर से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो चिंताजनक हैं। पर्चा दाखिल करने से पहले यहां चालान फीस जमा करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ बैंक के बाहर जुट गई। इस भीड़ में ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे। उचित दूरी का पालन भी नहीं किया गया। यह हाल तब है, जब आगरा में एक दिन पहले ही कोरोना के 49 मरीज मिले हैं।
2 of 6
फतेहपुर सीकरी ब्लाक में नामांकन पत्र भरते उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पहले चरण के तहत 15 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया दो दिन यानी रविवार तक चलेगी। कलक्ट्रेट एवं 15 ब्लॉक कार्यालयों पर नामांकन हो रहे हैं। प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद पहले दिन नामांकन से पहले ही नियमों की धज्जियां उड़ गईं।
3 of 6
एत्मादपुर में बैंक के बाहर प्रत्याशियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर में पर्चा दाखिल करने से पहले चालान फीस जमा करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ बैंक के बाहर सुबह पांच बजे से ही जुट गई। प्रत्याशियों पर पंचायत चुनाव का खुमार ऐसा चढ़ा, कोरोना का डर भी भूल गए। ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए थे। उचित दूरी का पालन भी नहीं हुआ। वहीं नामांकन स्थल पर प्रत्याशी मास्क लगाकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जगनेर ब्लाक में नामांकन के लिए लाइन में लगे प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
जगनेर ब्लाक की पांच न्याय पंचायतों के लिए प्रधान पदों के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। तीन कांटउटर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बने हैं। नामांकन के लिए महिला प्रत्याशी अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नामांकन स्थल पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए दिशा-निर्देश चस्पा किए गए हैं।
डीएम प्रभु नारायण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने पिनाहट ब्लॉक परिसर में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में नामांकन व्यवस्था का लिया जायजा। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थल शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में जाकर तैयारियों को देखा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुमंत यादव भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।