फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: पति के सामने गर्भवती से की थी हैवानियत, विरोध पर पीटते रहे और वो गिड़गिड़ाती रही

Sat, 03 Apr 2021 12:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman sexual assaulting in front of husband in agra
सामूहिक दुष्कर्म कांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने हैवानियत की हद पार की थी। शुक्रवार को गिरफ्तार हुए आरोपी योगेश ने पुलिस की पूछताछ में यह सच उगला है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पति-पत्नी को प्रेमी-प्रेमिका समझ जबरन जंगल में ले गए थे। उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए, फोटो खींचे। इसके बाद ब्लैकमेल कर विवाहिता से दुष्कर्म किया। विवाहिता तीन महीने की गर्भवती है। वह और उसका पति गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अगली स्लाइड्स में पढ़िए इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी....

pregnant woman sexual assaulting in front of husband in agra
आरोपियों ने इसी जंगल में की थी वारदात - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि 29 मार्च की शाम को पीड़िता पति के साथ मायके जा रही थी। झरना नाला के पास तीन आरोपियों ने दोनों को रोक लिया था। इसके बाद पीड़िता और उसके पति को जंगल में ले जाकर मारपीट की थी। विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाए थे। पीड़ित दंपती ने मामले में गौरीशंकर, मोनू और एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। 

pregnant woman sexual assaulting in front of husband in agra
सामूहिक दुष्कर्म कांड का आरोपी गौरीशंकर - फोटो : अमर उजाला

गौरीशंकर ने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। शुक्रवार को आरोपी योगेश कुमार को वाटरवर्क्स चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। उसके पास से 1160 रुपये, मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी योगेश ने बताया कि झरना नाला के पास उसके रिश्तेदार की दुकान है। वह गौरी और मोनू के साथ होली खेलने गया था। रास्ते में रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हो गया। तभी पति-पत्नी आते दिखे। उन्हें देखकर पीछे लग गए। दोनों को रोकने के बाद धमकी दी। इसके बाद जंगल में ले गए। उनसे गालीगलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant woman sexual assaulting in front of husband in agra
आरोपी योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

तीनों आरोपियों को लग रहा था कि पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका है। इस पर पति-पत्नी को निर्वस्त्र कराकर जबरन आपत्तिजनक फोटो खींचे। वीडियो भी बनाया। उनसे कहा कि वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। इन फोटो और वीडियो को दिखाकर ही तीनों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति की पिटाई लगाई। इससे विवाहिता डर गई। उनके रुपये, कुंडल लूट लिए। घटना के बाद पति-पत्नी काफी डर गए थे। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इस कारण दोनों आधा घंटे बाद बाहर आए थे। उन्हें डर था कि आरोपी फिर से आ सकते हैं। 

विज्ञापन
pregnant woman sexual assaulting in front of husband in agra
घटनास्थल पर जांच करतीं सीओ - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह तीन महीने की गर्भवती है। आरोपियों से भी उसने छोड़ने की गुहार लगाई थी। उनसे कहा था कि वह गर्भवती है। उसे जाने दो। मगर, वह नहीं माने थे। उधर, पति का कहना है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए केस को गंभीरता से लिया है। उधर, योगेश का नाम बाद में सामने आया है। इसलिए उसकी शिनाख्त कराई जाएगी। यह जेल में मजिस्ट्रेट के सामने होगी। पीड़िता से उसकी पहचान कराई जाएगी। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed