फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result: मथुरा में हाईस्कूल की छात्रा दीपिका और इंटर के छात्र सचिन बने टॉपर, पूरी सूची यहां देखें

Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
UP Board 12th Result 2020: Toppers of UP Board 12th Class from mathura
जिला टॉपर दीपिका मिश्रा और सचिन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा दीपिका मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में सचिन 60 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं। शनिवार दोपहर को परीक्षा परिणाम जारी होते ही उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 86.50 प्रतिशत तथा इंटर का 77.67 प्रतिशत रहा है। इसके आधार पर प्रदेश में मथुरा को हाईस्कूल में 21वां और इंटर में 67वां स्थान मिला है।  
UP Board 12th Result 2020: Toppers of UP Board 12th Class from mathura
परिवार के साथ हाईस्कूल की छात्रा दीपिका मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया। मथुरा में 91 प्रतिशत अंकों के साथ केएचडी इंटर कॉलेज की छात्रा दीपिका मिश्रा ने हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर 90.17 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीडी इंटर कॉलेज भूडरी के कन्हैया सिंह रहे, जबकि तीसरा स्थान 89.50 प्रतिशत अंकों के साथ केसीजीएसवीएम इंटर कॉलेज के माधव अग्रवाल ने प्राप्त किया है। 
UP Board 12th Result 2020: Toppers of UP Board 12th Class from mathura
परिवार के साथ इंटर के छात्र सचिन - फोटो : अमर उजाला
इंटर में डॉ. चरनलाल इंटर कॉलेज के छात्र सचिन 87.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर प्रेमलता अग्रवाल इंटर कॉलेज की छात्रा डौली अग्रवाल 87.40 प्रतिशत और 85.80 प्रतिशत अंकों के साथ रोहित यादव तीसरे स्थान पर हैं। पिछले साल के मुकाबले इंटरमीडिएट के परिणाम में सुधार आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board 12th Result 2020: Toppers of UP Board 12th Class from mathura
जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के छात्र कन्हैया अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
जिले में हाईस्कूल का परिणाम 86.50 प्रतिशत रहा है, जो प्रदेश में 21वें स्थान पर है। इंटर का परिणाम 77.69 प्रतिशत रहा है, जो प्रदेश में 67वें स्थान पर है। पिछले साल हाईस्कूल का परिणाम प्रदेश स्तरीय सूची में 21वें स्थान पर ही था, जो इस बार भी बरकरार है। इंटर के परीक्षा परिणाम में जनपद ने सुधार किया है। पिछले साल 70वां स्थान मिला था। इस बार 67वां मिला है।
विज्ञापन
UP Board 12th Result 2020: Toppers of UP Board 12th Class from mathura
जिले में दूसरा स्थान पाने वाली इंटर की छात्रा डॉली माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल के टॉपर्स

1- दीपिका मिश्रा, केएचडी इंटर कॉलेज महावन, 91.00 प्रतिशत
2- कन्हैया सिंह, एमबीडी इंटर कॉलेज भूडरी सौनई 90.17 प्रतिशत
3- माधव अग्रवाल, केसीजीएसवीएम इंटर कॉलेज माधव कुंज 89.50 प्रतिशत
4- अंजली अग्रवाल, पीएल अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज राया 88.67 प्रतिशत
5- नितेश मिश्रा, राधाकिशन बीएल इंटर कॉलेज नवीपुर 88.33 प्रतिशत
6- मोती सिंह, मुकदम बिहारी लाल इंटर कालेज महुअन फरह 88.00 प्रतिशत
6- पवन कुमार, एसडी इंटर कॉलेज इंदावली 88.00 प्रतिशत
6- मनीष, डीपी सिंह इंटर कॉलेज पैगांव छाता 88.00 प्रतिशत
6- उदय सौनी, केसीजीएसवीएम माधवकुंज 88.00 प्रतिशत
7- दिव्यांगी शर्मा, किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा 87.83 प्रतिशत
8- गोविंद प्रताप सिंह, नरायण इंटर कॉलेज जैंत 87.67 प्रतिशत
8- चारुल वार्ष्णेय, डॉ. चरन लाल सारस्वत इंटर कॉलेज सौंख रोड 87.67 प्रतिशत
9- उमेश, नरायन इंटर कॉलेज तोष 87.50 प्रतिशत
9- हेमंत, बालाजी इंटर कॉलेज छाता 87.50 प्रतिशत
9- प्रिंस अग्रवाल, एसएचएस स्कूल वृंदावन 87.50 प्रतिशत
10- विजय सिंह, बरारी पब्लिक स्कूल बरारी 87.33 प्रतिशत
10- अमित कुमार, मां भगवती इंटर कॉलेज नागौर 87.33 प्रतिशत
10- पायल, श्री बालाजी इंटर कॉलेज चंद्रपुरी छाता 87.33 प्रतिशत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed