यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। मैनपुरी जिले में इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। हाईस्कूल में भोगांव के दीनदयाल इंटर कॉलेज की छात्रा नम्रता सिंह ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में किशनी के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान की छात्रा प्रिया सिंह 89 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनी हैं।
{"_id":"5ef7450357ab3d263e20902c","slug":"up-board-10th-12th-result-2020-toppers-of-up-board-12th-class-from-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: ये हैं मैनपुरी के टॉपर, हाईस्कूल में नम्रता और इंटर में प्रिया ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2020: ये हैं मैनपुरी के टॉपर, हाईस्कूल में नम्रता और इंटर में प्रिया ने पाया पहला स्थान
Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
इंटर की टॉपर प्रिया सिंह और हाईस्कूल की नम्रता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ छात्रा नम्रता
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल की परीक्षा में 30377 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 24898 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में कुल 81.96 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। 86.76 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं, जबकि 78.44 प्रतिशत छात्र सफल रहे। श्री दीनदयाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सर्वा की छात्रा नम्रता सिंह ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। नम्रता सिंह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
भोगांव के दीनदयाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नम्रता सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में कुल 546 अंक प्राप्त किए। नम्रता ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 93, गणित में 95, विज्ञान में 94, सामाजिक विज्ञान में 90 और कला में 80 अंक प्राप्त किए। नम्रता के पिता संजय सिंह मैनपुरी तहसील में अधिवक्ता हैं। नम्रता की माता जयश्री कुशवाह प्राथमिक विद्यालय मरलीनगर भोगांव में शिक्षामित्र हैं।
भोगांव के दीनदयाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नम्रता सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में कुल 546 अंक प्राप्त किए। नम्रता ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 93, गणित में 95, विज्ञान में 94, सामाजिक विज्ञान में 90 और कला में 80 अंक प्राप्त किए। नम्रता के पिता संजय सिंह मैनपुरी तहसील में अधिवक्ता हैं। नम्रता की माता जयश्री कुशवाह प्राथमिक विद्यालय मरलीनगर भोगांव में शिक्षामित्र हैं।
छात्र आकिल खान और अभय राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
श्रीमती केके मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्योंती के आकिल खान ने 90. 33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। आर्मी पब्लिक स्कूल दिहुली के छात्र अनिष्क राजपूत और ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज भोगांव के अभय राजपूत ने संयुक्त रूप से 90.17 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ इंटर की टॉपर प्रिया सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष 29826 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से 20462 परीक्षार्थी पास हुए। 78.81 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की। जबकि 63.06 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान की छात्रा प्रिया सिंह ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इंटर में वैष्णवी दूसरे स्थान पर, रीतेश और अमरदीप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे
- फोटो : अमर उजाला
श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी की 12वीं की छात्रा वैष्णवी पांडेय 88 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। एके इंटर कॉलेज बरनाहल के छात्र रीतेश कुमार और आर्मी पब्लिक स्कूल दिहुली के अमरदीप ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।