फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: गांव आन्यौर में दूषित पानी पीने से 200 से अधिक ग्रामीण बीमार, पेयजल आपूर्ति बंद

Sat, 29 Jun 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
two hundred people got sick by drinking contaminated water in mathura
दूषित पानी से बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गांव आन्यौर में दूषित पानी पीने से बीमार लोगों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। पाइप लाइन लीक होने से घरों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। डॉक्टरों की एक टीम ने गांव में ही डेरा डाल दिया है। अफसरों के निरीक्षण के बाद जलापूर्ति बंद कर दी गई है। इससे गांव के लोगों को अब प्यास बुझाने के लिए टैंकर का इंतजार करना पड़ रहा है।  
two hundred people got sick by drinking contaminated water in mathura
दूषित पानी से बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन क्षेत्र के गांव आन्यौर में दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार थे। गुरुवार को बीमारों की संख्या की 200 से अधिक हो गई। स्थिति यह है कि हर घर में चारपाई बिछी है। उल्टी-दस्त और बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। बीमार लोगों में कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है तो कुछ का इलाज निजी चिकित्सक के यहां हो रहा है।
two hundred people got sick by drinking contaminated water in mathura
टंकी की सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आन्यौर गांव में पिछले 10 दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। लोगों का कहना है कि 10 दिन से लोग बीमार हो रहे हैं। पहले तो सब समझते रहे कि गर्मी के कारण ऐसा हो रहा होगा लेकिन जब बीमार लोगों की संख्या बढ़ी तो हल्ला मचा। कमलेश शर्मा का कहना है कि गांव में साफ-सफाई भी नहीं है। नालियों का पानी उफनकर सड़कों पर आ जाता है। उसी में पाइपलाइन लीक हो गई और घरों में गंदा पानी चला गया। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
two hundred people got sick by drinking contaminated water in mathura
आन्यौर गांव में पानी के टैंकर का इंतजार करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गांव में पानी की सप्लाई बंद होने के बाद गांव में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। गोवर्धन नगर पंचायत के साथ ही आसपास के कस्बों से टैंकर मंगवाकर पानी की सप्लाई कराई जा रही है। इंडिया मार्का के हैंडपंप का भी इस्तेमाल हो रहा है। वहीं मथुरा के समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने भी गोवर्धन पहुंचकर पानी के टैंकर भिजवाए। चार टैंकर उन्होंने भेजे। 
विज्ञापन
two hundred people got sick by drinking contaminated water in mathura
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आन्यौर में अफसरों को भेजा गया था। डीएम से कहा गया है कि वो निगाह रखें। गांव में डाक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। एंबुलेंस मौजूद रहेगी। पानी की जांच कराई जा रही है।जिसकी भी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ितों को उचित इलाज दिलाया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed