{"_id":"5d15f8808ebc3e3c9e79e900","slug":"husband-and-wife-committed-suicide-in-thana-bah-marriage-before-eight-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी दी जान, आठ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी दी जान, आठ महीने पहले हुई थी शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूनम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कमरे में पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल दोनों की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
2 of 5
अरविंद्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंगदपुर निवासी अरविंद्र पुत्र तोताराम की शादी पूनम पुत्री महेश निवासी गांव परसूती का नगला आगरा से आठ माह पूर्व हुई थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम पति अरविंद बाजार सब्जी लेने गया था, तभी पूनम ने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
3 of 5
अरविंद और पूनम के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पति जब बाजार से लौट के आया तो देखा पत्नी पूनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिसे देख कर पति अरविंद ने पड़ोस के गांव विक्रमपुर के पास एक पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरविंद और पूनम की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पति पत्नी की आत्महत्या से गांव और परिजनों में सनसनी फैल गई। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दंपति के शव फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस भी असमंजस में है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
बाह पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो मायके जाने को लेकर अक्सर विवाहिता पति से झगड़ा करती थी, जिससे गृह क्लेश भी रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।