फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब टोकन से मिलेगा ताजमहल में प्रवेश, तय घंटों से ज्यादा रुके तो कराना पड़ेगा रिचार्ज

Tue, 11 Jun 2019 02:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
turnstile gate Will open magnetic coin at taj mahal
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करती पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दीदार में अगर तीन घंटे से ज्यादा अंदर रुक गए तो दोबारा टोकन को रीचार्ज कराना होगा। यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू हो गई है। ताज के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही गेटों पर एग्जिट गेट शुरू होने के बाद पर्यटकों को अंदर केवल तीन घंटे ही रुकने दिया जाएगा। लेट होने पर रीचार्ज कराना होगा, जिसके लिए एएसआई ने दोनों गेटों पर काउंटर भी बना दिए हैं।
turnstile gate Will open magnetic coin at taj mahal
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल में प्रवेश की व्यवस्था मेट्रो की तरह की है। पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े और पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज में लगाए गए टर्न स्टाइल गेट के जरिए शनिवार से पर्यटकों का टिकट स्कैन कराकर प्रवेश दिया जा रहा था। अब मैगनेटिक क्वॉइन डालने से टर्न स्टाइल गेट खुलेगा। 
turnstile gate Will open magnetic coin at taj mahal
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
मैगनेटिक क्वॉइन ताजमहल देखने के बाद गेट पर ही लगे टर्न स्टाइल में डालने के बाद पर्यटक बाहर निकल पाएंगे। अगर तीन घंटे का समय प्रवेश और निकास में लगा तो पर्यटकों को यह टोकन फिर से रीचार्ज कराना होगा। इसके लिए पूर्वी, पश्चिमी दोनों ही गेटों पर काउंटर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
turnstile gate Will open magnetic coin at taj mahal
टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये का टिकट परिसर के अंदर काउंटर पर भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही टोकन के साथ भी रसीद दी जा रही है। इसे दिखाने के बाद ही पर्यटक मुख्य मकबरे पर जा सकेंगे। 
विज्ञापन
turnstile gate Will open magnetic coin at taj mahal
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि टर्न स्टाइल गेट के जरिए ताज में प्रवेश की व्यवस्था में हर दिन जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें तुरंत दूर कर रहे हैं। टोकन से प्रवेश तब करेंगे, जब एग्जिट गेट शुरू हो जाए। यह आज और कल परीक्षण किया जाएगा, तभी समय सीमा का पालन हो सकेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed