फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटन का केंद्र होगा यूपी का प्रस्तावित नया जिला, एडवेंचर के साथ यहां बहुत कुछ है खास

Sun, 06 Jan 2019 12:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
tourist places in proposed new district bah of Uttar Pradesh
tourist place in bah - फोटो : अमर उजाला
बाह को नया जिला बनाने के प्रस्ताव पर अगर सरकार की मुहर लगी तो नया जिला आगरा की तरह ही पर्यटकों के लिए बड़ा केंद्र बन सकता है। बाह में हर तरह के पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। बटेश्वर और शौरीपुर में धार्मिक पर्यटन और चंबल सेंक्चुरी एडवेंचर टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है।

पर्यटन का केंद्र होगा यूपी का प्रस्तावित नया जिला, एडवेंचर के साथ यहां बहुत कुछ है खास

tourist places in proposed new district bah of Uttar Pradesh
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तावित अटल नगर में पर्यटन विकास के लिए कई जगह ऐसी हैं, जो पर्यटकों को लुभाती रही हैं। बटेश्वर का प्रसिद्ध पशु मेला तो टूरिस्ट आइटनरी में है ही, तीर्थराज कहने जाने वाले बटेश्वर में मंदिरों की शृंखला भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रही है। 

पर्यटन का केंद्र होगा यूपी का प्रस्तावित नया जिला, एडवेंचर के साथ यहां बहुत कुछ है खास

tourist places in proposed new district bah of Uttar Pradesh
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर के मंदिरों में यमुना घाट पर हर पूर्णिमा को महाआरती का भी आयोजन होता है जो वाराणसी की गंगा आरती की तरह पर्यटकों को लुभा सकती है। यही नहीं, बटेश्वर से लेकर चंदवार तक मंदिरों की शृंखला और बीहड़ पर्यटन का केंद्र बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन का केंद्र होगा यूपी का प्रस्तावित नया जिला, एडवेंचर के साथ यहां बहुत कुछ है खास

tourist places in proposed new district bah of Uttar Pradesh
tourist place in bah - फोटो : अमर उजाला
चंबल के बीहड़ और घड़ियाल सेंक्चुरी अपने आप में अनूठी है, जिसके लिए विदेशी पर्यटक काफी संख्या में आते हैं। दो बार बर्ड फेस्टिवल आयोजित होने के बाद चंबल की जैव विविधिता को देखने के लिए पर्यटकों में आकर्षण बढ़ा है। 
विज्ञापन

पर्यटन का केंद्र होगा यूपी का प्रस्तावित नया जिला, एडवेंचर के साथ यहां बहुत कुछ है खास

tourist places in proposed new district bah of Uttar Pradesh
tourist place in bah - फोटो : अमर उजाला
ईको टूरिज्म की यहां नई संभावनाएं होंगी, वहीं बाह क्षेत्र की हवेलियां और किले भी अपने आप में रहस्य और रोमांच का अनुभव कराएंगे। बता दें कि बटेश्वर में हर साल करीब नौ लाख पर्यटक जाते हैं। वहीं दो हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक चंबल सेंचुरी के मुरीद हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed