फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकट्योत्सव पर बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज उठा वृंदावन, भक्ति में झूमे भक्त, देखें तस्वीरें

Sat, 19 Dec 2020 07:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Dec 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
thakur banke bihari prakatya utsav celebrations in vrindavan
वृंदावन में बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला

जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल का प्राकट्योत्सव शनिवार को तीर्थनगरी वृंदावन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही ठाकुरजी की प्राकट्य स्थली निधिवन में दूध, गंगा-यमुना जल आदि से अभिषेक किया गया। ठाकुरजी के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। बांकेबिहारी मंदिर ही नहीं बल्कि पूरे वृंदावन में ठाकुरजी के जयकारे से गूंजते रहे। हर कोई बांकेबिहारी की भक्ति में झूमता नजर आया। 




 

thakur banke bihari prakatya utsav celebrations in vrindavan
स्वामी हरिदास की साधनास्थली निधिवन में जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर तीर्थनगरी में चहुंओर आनंद का माहौल छाया रहा। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास साधना स्थली निधिवन में मनमोहिनी छवि के बांकेबिहारी लाल के प्राकट्योत्सव पर शनिवार को सूर्योदय से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए। 
thakur banke bihari prakatya utsav celebrations in vrindavan
स्वामी हरिदास की साधनास्थली पर भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली पर सेवायत गोस्वामी जन द्वारा दुग्ध, दही, शर्करा, मधु, घृत, गंगा-यमुना जल से महाभिषेक कर सुगंधित इत्र द्रव्यों से सेवा की गई। विविध प्रकार के भोग प्रसाद अर्पित कर महाआरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
thakur banke bihari prakatya utsav celebrations in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
स्वामी हरिदास अपने लाडले ठाकुर बांकेबिहारी लाल को चांदी के रथ में विराजमान होकर बधाई देने पहुंचे। बधाई यात्रा में भक्तों की टोली ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए चल रही थीं। हर कोई बांकेबिहारी की भक्ति में झूमता नजर आया। 
विज्ञापन
thakur banke bihari prakatya utsav celebrations in vrindavan
बधाई यात्रा में नृत्य करतीं श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

निधिवन से प्रारंभ हुई बधाई यात्रा नगर के गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, प्रताप बाजार, लोई बाजार, वनखंडी, आठखंबा होते हुए बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। इस दौरान वृंदावन की गलियां बिहारीजी के जयकारों से गूंजती रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed