फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा मंडल में जानलेवा बीमारी: ब्रज में डेंगू-वायरल से छह बच्चों समेत दस की मौत, ताजनगरी में तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 23 Sep 2021 08:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Sep 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
Agra Division Dengue Viral Fever News: Ten Patients Die Cause Of Dengue And Viral Fever In Agra Divison
आगरा मंडल में बुखार: अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में डेंगू और वायरल का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को छह बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई। आगरा में तीन, फिरोजाबाद में दो, एटा में दो, मैनपुरी, कासगंज व मथुरा में एक-एक ने दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद में नगला विष्णु के कबीर (12) पुत्र सुशील व आसफाबाद निवासी पार्षद की नातिन तनाया (7) पुत्री प्रमोद शर्मा की मौत हो गई। मैनपुरी में कुसमरा के नुनारी निवासी प्रशांत (17) पुत्र ब्रजेश तिवारी की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। एटा में अवागढ़ के कोलियान निवासी नेमा देवी (40) पत्नी ब्रजनेव और मारहरा के गांव नगला नौजर के मेघ सिंह की पत्नी अल्पना (45) ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। इधर, कासगंज में सहावर के मोहल्ला काजी का मो. सैफ (9) पुत्र बबलू कुरैशी की मौत हो गई। मथुरा में छड़गांव निवासी युवांश (9) पुत्र मनोज की मौत हो गई।


 

Agra Division Dengue Viral Fever News: Ten Patients Die Cause Of Dengue And Viral Fever In Agra Divison
आगरा बुखार से मौत: अमन और प्राची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बरहन के बुर्ज अतिबल निवासी कैला देवी (70) की डेंगू से मौत हो गई है। पिनाहट के राटोटी गांव में बुखार से प्राची (9) व चांदनी चौक मोहल्ले के अमन (3) ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से आगरा में यह पहली मौत है, जबकि बुखार से अब तक 15 बच्चे दम तोड़ चुके हैं। 
Agra Division Dengue Viral Fever News: Ten Patients Die Cause Of Dengue And Viral Fever In Agra Divison
एटा का मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

एटा में बुखार से दो और महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान की है। जिसकी जान दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान गई। वहीं मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला नौजर की दूसरी महिला चार दिनों से बीमार थी। अवागढ़ कस्बा के मोहल्ला कोलियान निवासी ब्रजनेव की पत्नी नेमा देवी (40) की मौत दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बुधवार दोपहर हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें चार दिन पहले बुखार आया था। कस्बा के ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को तबियत अचानक बिगड़ने पर दिल्ली ले गए। जहां कुछ घंटों के बाद मौत हो गई। वहीं मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला नौजर निवासी मेघ सिंह की पत्नी अल्पना (45) को परिजन बुधवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए। जहां कुछ समय बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले अल्पना को कोविड वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद से ही बुखार आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Division Dengue Viral Fever News: Ten Patients Die Cause Of Dengue And Viral Fever In Agra Divison
मैनपुरी: ओपीडी में दवा लेने आए मरीज - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती कराया गया। कुसमरा के गांव नुनारी निवासी एक किशोर की मौत हो गई। जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 897 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें बुखार के मरीज 400 से अधिक थे। इनमें 22 मरीजों को भर्ती कराया गया। कुसमरा क्षेत्र के गांव नुनारी निवासी ब्रजेश तिवारी के 17 वर्षीय पुत्र प्रशांत तिवारी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर से उपरचार करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Agra Division Dengue Viral Fever News: Ten Patients Die Cause Of Dengue And Viral Fever In Agra Divison
कासगंज: बेंच पर इलाज कराते मरीज - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में बुखार से सहावर क्षेत्र में एक बालक की मौत हो गई। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 6 नए डेंगू मरीज चिह्नित किए गए। बुखार व डेेंगू से अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है। बुखार के प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल है। सहावर के मोहल्ला काजी निवासी मोहम्मद शेख (9) पुत्र बब्लू को तीन दिन पहले बुखार आया। बुखार के बाद परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया। निजी चिकित्सक के यहां ही उसका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को उसकी मौत हो गई। विभाग ने कलानी, विलौटी, भरगैन, मिलिक इलाही, मुदिया, बनियानी, राजेेपुर, नगला सेढू,  सेवर, गनेशपुर, उस्मानपुर, फतेहपुर कला, खड़िया,बासपुरा, गदरपुरा, गोपालपुर, नगला कैया, सिरसौल, सिरावल, बहेड़िया, क्यामपुर ग्रामों में टीमों को भेजा। इन गांवों में जांच के दौरान 90 बुखार के मरीज मिले। जिससे बुखार से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 825 हो गया। वहीं 90  मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले।  इनमें से 6 मरीज पॉजिटिव पाए गए। 


आगरा में जानलेवा डेंगू: 70 साल की महिला की मौत, एसएन कॉलेज में भर्ती 16 को डेंगू, आगरा के पांच मरीज
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed