आगरा में जानलेवा डेंगू: 70 साल की महिला की मौत, एसएन कॉलेज में भर्ती 16 को डेंगू, आगरा के पांच मरीज
बरहन के बुर्ज अतिबल की वृद्धा की डेंगू से मौत हुई है। उनका जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा था। बताया गया है कि महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल से रेफर किया गया था। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से आगरा में पहली मौत की बात कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एत्मादपुर के बरहन के गांव बुर्ज अतिबल निवासी 70 साल की बुजुर्ग महिला डेंगू से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से मौत का यह पहला मामला है। बुखार से अब तक जिले में 13 बच्चे दम तोड़ चुके हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 70 साल की कैला देवी पत्नी ताराचंद मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। इनकी हालत गंभीर थी, निजी अस्पताल से रेफर होकर आईं थीं। यहां एलाइजा जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई थी, प्लेटलेट्स भी चढ़ाए गए थे। बुधवार को महिला की मौत हो गई। इनके परिजनों की स्क्रीनिंग कराते हुए सेहत की जांच कराई है। परिजनों की जांच करने के लिए भी नमूना लिया है।
13 बच्चे तोड़ चुके हैं दम
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भले ही डेंगू से यह पहली मौत हो, लेकिन जिले में बुखार से 13 मासूम की जान चली गई है। इनमें पिनाहट में सबसे ज्यादा तीन, फतेहपुर सीकरी, बरहन, बाह और टेढ़ी बगिया में दो-दो बच्चे और खंदोली, कागारौल में एक-एक बच्चे की मौत हुई है।
एसएन कॉलेज में भर्ती 16 को डेंगू, आगरा के पांच मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 16 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू मिला है। इसमें आगरा के सबसे ज्यादा पांच मरीज हैं। अभी एसएन के डेंगू वार्ड में 22 मरीज भर्ती हैं। छह डिस्चार्ज हो गए, सात नए मरीज भर्ती किए गए हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू के 16 मरीजों में आगरा के पांच, फिरोजाबाद के चार मरीज हैं। हाथरस के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एटा के दो और अलीगढ़, मैनपुरी का एक-एक मरीज है। छह मरीज ठीक होने के बाद घर भेज दिए हैं, इसमें से तीन व्यस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के सात नए मरीज भर्ती हुए यह सभी मरीज व्यस्क हैं। इनकी जांच कराने के लिए नमूना वायरोलॉजी लैब में भेजा है। अभी मेडिसिन के डेंगू वार्ड में 17 मरीज और पांच मरीज बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में इलाज करा रहे हैं।
मथुरा: प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस से भरी गाड़ी पकड़ी, दो तस्कर चढ़े हत्थे, एक आरोपी राया पंचायत का सभासद