{"_id":"5e0982758ebc3e881a475d63","slug":"temperature-of-agra-record-5-4-degrees-know-weather-forecast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उफ्फ सर्दी: बर्फीली हवाओं के आगे सूरज भी बेअसर, नए साल में बारिश के बाद राहत की 'उम्मीद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ्फ सर्दी: बर्फीली हवाओं के आगे सूरज भी बेअसर, नए साल में बारिश के बाद राहत की 'उम्मीद'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी का असर, गर्म कपड़ों में कैद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बर्फीली हवाओं की मार से रविवार को भी लोग कांपते रहे। दोपहर बाद धूप खिली मगर हाड़ कंपाने वाली ठंड दिन में ठिठुराती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नए साल का आगाज बारिश से हो सकता है। अगले तीन दिन ठिठुरन और बढ़ेगी। गलन भरी सर्दी के साथ सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहेगा।
2 of 5
सर्दी में स्टेशन पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुए भारी हिमपात का असर मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं से कंपकंपी छुड़ा रहा है। रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे बाद के बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए मगर धूप भी सर्दी का असर कम करने में बेअसर रही। एक से दो घंटे तक गुनगुनी धूप निकली मगर राहत नहीं मिल सकी। बाजारों में भी इसका असर देखने को मिला। लोग कम ही निकले।
3 of 5
गर्म कपड़ों में कैद सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
यही हाल स्मारकों में भी दिखाई दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पारे में मामूली वृद्धि के बाद भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, एक व दो जनवरी को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्कूल की छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहर को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कालेजों व संस्थानों में 30 दिसंबर को शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिले में स्कूल और कॉलेज 19 दिसंबर से बंद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सर्दी का आम लोगों पर दिख रहा असर
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहर को देखते हुए छुट्टियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं। इस बीच कई स्कूलों में पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित हो गया है। पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय खुलेंगे। परीक्षाएं भी यथावत होंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।